ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Monday, 19 October 2020

शरदकालीन गृहकार्य सातवीं २०२०

 






केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -  4 

भुवनेश्वर

शरदकालीन अवकाश गृहकार्य 2020-21 

विषय - हिंदी 

कक्षा -  सातवीं अ - ब 



*पाठ - 1. वसंत के अब तक पढ़ाए हर पाठ से एक प्रश्न और उसका उत्तर लिखें । साथ ही बाल महाभारत कथा का घर पर स्वाध्याय करना है।*


*2. कोई भी एक हिंदी कविता या कोई एक हिंदी कहानी याद करें । (कविता 1-3 मिनट और कहानी 2-3 मिनट ) (चाहे तो अपनी पुस्तक वसंत से या आप कहीं और से भी याद कर सकते हैं ।)*


3. अनुच्छेद लिखें :- 

*मेरी सफलता मेरे हाथ*

( 150 शब्द )


      *4.  आपकी पुस्तक , आपकी आँखों, आपके मोबाइल और आपके हाथों के मध्य संवाद लिखिए ।*

  


*5. अपनी ऑनलाइन शिक्षा के विषय में बताते हुए अपने दूर के चाचाजी को पत्र लिखिए । उन्हें बताइए कि आपके माता-पिता आपका किस तरह सहयोग करते हैं और आपका विद्यालय का कक्षा व गृह कार्य पूर्ण है।*


*6. आपके विचार से व्यक्ति को ख़ुश रहने के लिए क्या करना चाहिए ? कोई पाँच उपाय बताइए ।*


*7. निम्नलिखित में से कोई दो फ़िल्में देखिए और देखी गई फ़िल्म से एक -एक उस पात्र का नाम लिखिए , जो आपको सबसे अच्छा लगा। साथ ही उस पात्र के दो -दो गुण लिखिए जो आपको इतने अच्छे लगे कि आप उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहेंगे । 

  :—— 


  i :-  https://youtu.be/51he5bnt07Q

          फ़िल्म :— अवतार 




  ii  :- https://youtu.be/krCpn6RrNX8

फ़िल्म :— मैडम गीता रानी



iii   :-  https://youtu.be/epKzi21TRN8

:— उम्मीद (लघु फ़िल्म )



iv   :- https://youtu.be/OnhZDZXzBz4

:— (लघु फ़िल्म )रद्दी लाइब्रेरी



*8.  120 शब्दों में कोई एक मौलिक/स्वरचित कहानी/ कविता लिखिए । ये कविता या कहानी आपको बाल महाभारत कथा से बनानी होगी ।*

जैसे :— जो सदा युद्ध में डटा रहा 

             भय स्वयं जिससे थर्राता था 

             पांडव कुल का जो भाल-तिलक 

             वो  अभिमन्यु कहलाता  था  ।। 

                         (—घनश्याम शर्मा )


*9. बीस सकारात्मक शब्द लिखिए ।*



*10. यदि आपको कहीं से मिलती है तो फ़िल्म ‘परीक्षा’ देखिए। मुझे यू-ट्यूब पर नहीं मिली ।(ये वाला ज़रूरी नहीं है, केवल सुझाव है।*




    आप सभी स्वस्थ रहें , मस्त रहें , ख़ुश रहें , सीखते रहें , पेरेंट्स की सहायता करते रहें । 


बहुत बहुत आशीर्वाद बेटा ।


घनश्याम शर्मा 

विषय -अध्यापक 

(हिंदी )

1 comment:

  1. Sir छुट्टियां कब से कब तक है।

    ReplyDelete

परम आदरणीय डॉ रवींद्र कुमार दुबे सर ... बड़े हृदय वाले... पीजीटी हिन्दी PGT HINDI BBSR BHUBANESHWAR KVS

  परम आदरणीय डॉ रवींद्र कुमार दुबे सर ...     विनम्रता, ज्ञान-विद्वता और सौम्यता की साक्षात प्रतिमूर्ति।      मैं जब भुवनेश्वर प्रथम पोस्टिं...