ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Thursday 17 September 2020

सातवीं अर्धवार्षिक प्रश्न पत्र Vii 2019


सौजन्य  से   :—  परी  मैम 






 केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, कटक

अर्धवार्षिक परीक्षा (2018-19)

कक्षा-सातवीं  (VII)

विषय-हिन्दी

समय  घंटे 30 मिनट                                             पूर्णांक-80           

खंड-क : अपठित बोध                       15

1- अपठित गदयांश को पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए           8 

भारत में रहने वाले सभी पहले भारतीय है और बाद में हिन्दू या मुसलमान |हमारी जाति भारतीयता होनी चाहिए | ऐसा होने से बहुत से लाभ होंगे |पहला और सबसे अनिवार्य लाभ तो ये होगा कि समाज में हो रहे झगड़े समाप्त हो जाएंगे | सभी आपस में मेल-जोल से रहेंगे | जो समय लड़ाई-झगड़े में लगाया जाता है वह समय देश की उन्नति को दिया जा सकता है |देश के बाहर जाने पर हम भारतीय ही जाने जाते है न कि हिन्दू या मुस्लिम | सबको साथ मिलकर देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए |

-भारत में रहने वालों की जाति क्या होनी चाहिए ?                           2

ख-देश का विकास कैसे हो सकता है ?                                       2

ग-समाज में हो रहे झगड़े कब समाप्त हो सकते है ?                           2

घ-भारतीय शब्द में कौन-सा प्रत्यय है ?                                     1

ड़-उपर्युक्त गदयांश से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?                         1

2-अपठित काव्यान्श को पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए                         7 

वह पावस का प्रथम दिवस जब,

पहली बूँद धरा पर आई,

अंकुर फूट पड़ा धरती से,

नवजीवन की ले अँगड़ाई |

धरती के सूखे अधरों पर ,

गिरी बूँद अमृत-सी आकर |

वसुंधरा की रोमावलि-सी

हरी दूब पुलकी-मुसकाई |

क-वसुंधरा की रोमावलि किसे कहते है ?                                   2

ख-पदयांश में धरती का पर्यायवाची छाँट कर लिखों ?                        2

ग-बूँद की तुलना किससे की गई है ?                                     1

घ-इन पंक्तियों में किस ऋतु का वर्णन है ?                                1

ड़-पहली बूँद का धरती पर क्या प्रभाव पड़ा ?                               1

 

 

(1)

 

 

खंड- ख (व्याकरण के सभी प्रश्न अनिवार्य )         15

3- निम्न सभी प्रश्नों के उत्तर लिखिए ---

क-द्वंद्व समास के चार उदाहरण लिखिए ?                                                      2

ख-दस्तक देना , धावा बोलना, मुहाबरे का अर्थ एवं वाक्य प्रयोग कीजिए ?            

ग-आना प्रत्यय जोड़कर दो शब्द लिखिए ?                                                      2

घ-हिन्दी के नौ और दस शब्द से संख्यावाची शब्द बनाइए ?                            2    

ड़-अभि, परा, उपसर्ग से तीन-तीन उपसर्ग लिखिए ?                                                                     

-पृथ्वी, अमृत, से दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए ?                        2

छ-महेंद्र , वनौषधि, का संधि विच्छेद कीजिए ?                            2

ज-कर, शब्द से दो अनेकार्थी शब्द लिखिए ?                               1 

खंड-ग (30)

4-पठित काव्यान्श को पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए       5 

कठपुतली

गुस्से से उबली

बोली-ये धागे

क्यों हैं मेरे पीछे-आगे ?

इन्हें तोड़ दो ;

मुझे मेरे पाँवों पर छोड़ दो |

क-कवि और कविता का नाम लिखिए ?                                  1

ख-कठपुतली के आगे-पीछे क्या बँधा था ?                                2

ग-कठपुतली क्या होना चाहती थी ?                                     2 

5-किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए ?                          3X2=6

क-हर तरह की सुख-सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते ?

ख-पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं ?

ग-कठपुतली को गुस्सा क्यों आया ?

घ-शाम एक किसान कविता में किस ऋतु की शाम का वर्णन है ?

6-पठित गदयांश को पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए                  5

चिड़िया ने कहा, सेठ मुझे ड़र लगता है | माँ मेरी दूर है | रात हो जाएगी तो राह नहीं सूझेगी | इतने में चिड़िया को बोध हुआ कि जैसे एक कठोर स्पर्स उसके देह को छू गया | वह चीख देकर चिचियाई और एकदम उड़ी |नौकर के फैले हुए पंजे में आकर भी नहीं आ सकी | तब वह उड़ती हुई एक साँस में माँ की गोद में गिरकर सुबकने लगी, ओ माँ, ओ माँ !”

क-चिड़िया ने माधवदास से क्या कहा ?                                    1

ख-चिड़िया को क्या बोध हुआ ?                                           1

ग-चिड़िया को पकड़ने की कोशिश कौन कर रहा था ?                         1

घ-चिड़िया उड़ते हुए कहाँ पहुँची ?                                          1

ड़-चिड़िया क्यों सुबक रही थी ?                                           1

 

 

 

7-किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                               4X2=8

-दादा की मृत्यु के बाद के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गयी थी ? 

ख-खिलौनेवाले के आने पर बच्चों की क्या प्रतिक्रिया होती थी ?                         2

ग-पेट में कीड़े क्यों हो जाते है ? इनसे कैसे बचा जा सकता है ?                        2

-नाटक में सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?                                2

ड़-यासुकी-चान को अपने पेड़ पर चढ़ाने के लिए तोत्तों-चान ने अथक प्रयास क्यों किया ?    2

8-किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए ?                          3X2=6

क-बकासुर क्या देखकर आश्चर्यचकित हो गया ?                                2

ख-पांचाल नरेश द्रुपद की कन्या द्रौपदी के स्वयंबर कौन-कौन राजा आए थे ?           2

ग़-दुर्योधन के पक्ष में कौन-कौन महावीर थे ?                                    2

-किसकी बात मानकर भीम जलाशय की ओर गए ?                             2

 खंड-घ                       20

9-जुर्माना माफी के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए ?

अथवा

चाचा जी द्वारा भेजे गए उपहार के लिए धन्यवाद पत्र लिखिए ?                5

10-चाक का ब्लैकबोर्ड से संवाद लिखिए ?                                  5    

11-किसी एक विषय पर निबंध लिखिए ?                             10

-प्रात:काल का भ्रमण        ख-ईद उल फ़ितर          ग-रक्षाबंधन 

 

Saturday 12 September 2020

गृह मंत्रालय के पत्र से साभार उद्धृत महापुरुषों की हिंदी-सम्बंधी उक्तियाँ













 विभिन्न महापुरुषों की हिंदी-विषयक सूक्तियाँ :—


(गृह मंत्रालय के पत्र से साभार उद्धृत )




१. हिंदी द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है ।

- स्वामी दयानंद


२. हिंदी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है ।

 -डॉ. सम्पूर्णानंद


३. भारतीय सभ्यता की अविरल धारा प्रमुख रूप से हिंदी भाषा से ही जीवंत तथा सुरक्षित रह पाई है। 

- अमित शाह (गृह मंत्री )


४. समस्त भारतीय भाषाओं के लिए यदि कोई एक लिपि आवश्यक हो तो वह देवनागरी ही हो सकती है। 

-जस्टिस कृष्ण स्वामी अय्यर


५. भारतीय भाषाएँ नदियाँ हैं और हिंदी महानदी ।

 - रवीन्द्रनाथ ठाकुर


६. हिंदी जैसी सरल भाषा दूसरी नहीं है।

 - मौलाना हसरत मोहानी


७. भाषा की सरलता , सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है।हिंदी ने इन पहलुओं को ख़ूबसूरती से समाहित किया है।

- नरेंद्र मोदी (प्रधान मंत्री )


८. राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की एकता और उन्नति के लिए आवश्यक है। 

- महात्मा गांधी


९. हिंदी राष्ट्रीयता के मूल को सींचती है और उसे दृढ़ करती है। -पुरुषोत्तम दास टंडन


१०. हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है। 

- सुमित्रानंदन पंत


११. हिंदी भाषा एक ऐसी सार्वजनिक भाषा है, जिसे बिना भेदभाव प्रत्येक भारतीय ग्रहण कर सकता है। 

- मदन मोहन मालवीय



<><><><><><><><><><><><><><><><><><><><><>


Wednesday 9 September 2020

पाठ योजना, कक्षा - नवीं , पाठ - ल्हासा की ओर , क़ैदी और कोकिला , यमराज की दिशा

 साभार 🙏🙏



(ल्हासा की ओर)

• कक्षा – नवमीं
• पुस्तक  क्षितिज (भाग-)
• विषय-वस्तु – यात्रा वृतांत
• प्रकरण  ‘ ल्हासा की ओर’

शिक्षणउद्देश्य :-

ज्ञानात्मक उद्देश्य :

1. मनुष्य-मात्र के स्वभाव एवं व्यवहार की जानकारी देना।
2. पाठ में वर्णित घटनाओं की सूची बनाना।
3. पाठ की विषयवस्तु को पूर्व में सुनी हुई घटना से संबद्ध करना।
4. नए शब्दों के अर्थ समझकर अपने शब्दभंडार में वृद्धिकरना।
5. साहित्य के गद्य विधा (यात्रा वृतांतकी जानकारी देना।
6. छात्रों को हिन्दी के साहित्यकारों के बारे में जानकारी देना।
7. नैतिक मूल्यों एवं मानवीय गुणों की ओर प्रेरित करना।

 

  कौशलात्मक उद्देश्य :

1. स्वयं यात्रा के अनुभव को लिखने की योग्यता का विकास करना।
2. आलोचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करना।

 

बोधात्मक उद्देश्य :

1. साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन के चरित्र को समझने का प्रयास करना।
2. रचनाकार के उद्देश्य को स्पष्ट करना।
3. पाठ में वर्णित महत्त्वपूर्ण नैतिक मूल्यों एवं मानवीय गुणों की सूची बनाना।
4. समाज के प्रति स्वस्थ दॄष्टिकोण का विकास करना।

 

 प्रयोगात्मक उद्देश्य :

1. पाठ की घटनाओं को अपने दैनिक जीवन के संदर्भ में जोड़कर देखना।
2. लेखक का चरित्र-चित्रण करना 
3. पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखना।
4. राहुल सांकृत्यायन की जीवनी का वर्णन संक्षेप में अपने शब्दों में करना।

 

सहायक शिक्षण – सामग्री:-

1. चाक डस्टर आदि।
2. पावर प्वाइंट के द्वारा पाठ की प्रस्तुति।

 

पूर्व ज्ञान:-

 

1. साहित्यिक-लेख का ज्ञान है।
2. सामाजिक जीवन की अच्छाइयों और बुराइयों से परिचित हैं।
3. साहित्यिक-भाषा की थोड़ी-बहुत जानकारी है।
4. मानव जीवन की कमियों तथा आवश्यकताओं से वाक़िफ़ हैं।
5. मानवीय स्वभाव की जानकारी है।

 

प्रस्तावना – प्रश्न :-

1. बच्चों! आप अपनी किसी यात्रा के अनुभव को व्यक्त कीजिए।
2. यात्रा के समय आने वाली बाधाओं को बताइए।
3. हिंदी साहित्य में यात्रा- वृतांत लिखने वाले लेखकों के नाम बताइए।
4. हिंदी के प्रसिद्ध लेखक राहुल सांकृत्यायन तथा उनकी रचनाओं के बारे में आप क्या जानते हैं?

 

 

उद्देश्य कथन :- बच्चोआज हम प्रसिद्ध लेखक  राहुल सांकृत्यायन  के द्वारा रचित यात्रा -वृतांत‘ ल्हासा की ओर’ का अध्ययन करेंगे।

 

पाठ की इकाइयाँ

प्रथम अन्विति ( वह............. चलेंगे। )

• लेखक की तिब्बत की राजधानी ‘ल्हासा की ओर’ की रोमांचक यात्रा का वर्णन।
• समाज में जाति -पाति ,छुआछूत तथा पर्दा प्रथा का अभाव।
• लेखक तथा उसके मित्र सुमति की सहायता से गांव में ठहरने का उचित स्थान मिलना।
• डाकुओं के निवास स्थान डांड़ा थोड्ला में भिखारी के वेश में जाना।

 

द्वितीय अन्विति :- दूसरे...............पड़े।)

• हिमालय पर्वत के प्राकृतिक सौंदर्य को देखना 
• लेखक का रास्ते में भटक जाना।
• वापस अपने मित्र से मिलना।
• तिड्र्री समाधि गिरि देखना।
• तिब्बत की जागीरदारी प्रथा का वर्णन।
• भिक्षु के रूप में आए लेखक तथा उसके मित्र का तिब्बती लोगों के द्वारा आदर्श संस्कार किया गया।

शिक्षण विधि :-

क्रमांक

अध्यापक क्रिया

छात्र क्रिया

 

 

पाठ का सा:- प्रस्तुत पाठ यात्रा वृतांत है जिसमें लेखक ने अपनी प्रथम तिब्बत यात्रा का वर्णन किया है ।जो उन्होंने सन् 1929 - 30 में नेपाल के रास्ते से की थी ।इसमें तिब्बत की राजधानी ल्हासा की ओर जाने वाले दुर्गम रास्तों का वर्णन उन्होंने बहुत ही रोचक शैली में किया है ।नेपाल से तिब्बत जाने का मुख्य मार्ग नेपाल तिब्बत मार्ग ही है। नेपाल हिंदुस्तान का व्यापार भी इसी मार्ग से होता है। तिब्बत में यात्रियों के लिए बहुत सी तकलीफे भी है और कुछ आराम की बातें भी। वहां समाज में जाति पाति, छुआछूत नहीं है। स्त्रियां पर्दा भी नहीं करती हैं। लेखक चीनी किले से जब चलने लगा तो एक आदमी उससे रामधारी मांगनेलगा।उस समय लेखक ने अपनी और अपने मित्र की चिट उस राहदारी मांगने वाले व्यक्ति को दे दी। वहां सुमति की जान पहचान होने के कारण जो थोड्ला के पहले के आखिरी गांव में उन्हें ठहरने के लिए उचित स्थान मिल गया। लेखक को थोड़्ला स्थान पार करना था। यह स्थान तिब्बत में सबसे खतरनाक स्थान था जहां 16-17 ऊंचाई के कारण आस पास कोई गांव दिखाई नहीं देता। डाकुओं के लिए यह सबसे सुरक्षित स्थान था ।यहां पहले डकैत आदमी को मारते हैं उसके बाद उसकी जेब टटोलते हैं। यहां हथियार रखने का कानून न होने के कारण यहां के लोग पिस्तौल बंदूक लाठी की तरह लिए घूमते हैं ।लेखकों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता क्योंकि उसका साथी भीखमंगे के रूप में यात्रा कर रहे थे घोड़े पर सवार होकर दोनों मित्र रास्ते में चाय पीते हुए के ऊपर जा पहुंचे उसके दाई तरफ हिमालय के शिखर थे जिस पर किसी भी प्रकार की कोई बर्फ नहीं थी और ना ही हरियाली ।सर्वोच्च स्थान पर वहां के देवता का स्थान था। जो पर्वत के जानवरों के सींग तथा वृक्षों से सजा हुआ था। पहाड़ से नीचे उतरने की बारी थी। लेखक के घोड़े की चाल धीमी थी ।रास्ता घुमावदार होने के कारण लेखक रास्ता भटक गया फिर वापस आया शाम को लेखक को रुकने का स्थान मिल गया अब तिड्र्री के विशाल मैदान में पहुंच गए ।यह स्थान पहाड़ों से घिरा टापू सा दिखाई दे रहा था ।जिसमें दूर एक छोटी-सी पहाड़ी मैदान के भीतर दिखाई दे रही थी उस पहाड़ी का नाम था तिड्र्री समाधि गिरि था। अगले दिन लेखक वहां से चल पड़े। तिब्बत की जमीन छोटे-बड़े जागीरदारों में बांटी हुई है इनका बहुत सा हिस्सा मठों के हाथ में है। लेखक को यहां भीख मांगे के रूप में देख कर भी वहां उनसे बहुत प्रेम भाव से मिले। अगले दिन लेखक और उनका मित्र वहां से विदाई लेकर चल पड़े। 

पाठ को ध्यानपूर्वक सुनना और समझने का प्रयास करना। 

2.

महापंडित राहुल सांकृत्यायन को हिंदी यात्रा साहित्य का जनक कहा जाता है क्योकि उन्होंने यात्रा विवरण संबंधित ‘साहित्य कला का विकास किया था और उन्होंने भारत के अधिकतर भूभाग की यात्रा भी की थी, उन्होंने अपनी ज़िन्दगी के 45 साल अपने घर से दूर रहकर यात्रा करने में ही बिताये. उन्होंने काफी प्रसिद्ध जगहों की यात्रा की और अपना यात्रा विवरण भी लिखा।

        महापंडित राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल 1893 को अपने ननिहाल पंदहा जिला आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता श्री गोवर्धन पाण्डेय, कनैला (आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) के निवासी थे, अत: आपका पैतृक गांव कनैला था। आपके बाल्यकाल का नाम केदारनाथ पाण्डेय था।

राहुल सांकृत्यायन का मानना था कि घुमक्कड़ी मानव-मन की मुक्ति का साधन होने के साथ-साथ अपने क्षितिज विस्तार का भी साधन है। उन्होंने कहा भी था कि- "कमर बाँध लो भावी घुमक्कड़ों, संसार तुम्हारे स्वागत के लिए बेकरार है।" राहुल ने अपनी यात्रा के अनुभवों को आत्मसात करते हुए ‘घुमक्कड़ शास्त्र भी रचा। वे एक ऐसे घुमक्कड़ थे जो सच्चे ज्ञान की तलाश में था और जब भी सच को दबाने की कोशिश की गई तो वह बागी हो गये। उनका सम्पूर्ण जीवन अन्तर्विरोधों से भरा पड़ा है।

    साहित्यिक रुझान

राहुल जी वास्तव के ज्ञान के लिए गहरे असंतोष में थेइसी असंतोष को पूरा करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने हिन्दी साहित्य को विपुल भण्डार दिया। उन्होंने मात्र हिन्दी साहित्य के लिए ही नहीं बल्कि वे भारत के कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी उन्होंने शोध कार्य किया। वे वास्तव में महापंडित थे। राहुल जी की प्रतिभा बहुमुखी थी और वे संपन्न विचारक थे। धर्मदर्शनलोकसाहित्ययात्रासहित्यइतिहासराजनीतिजीवनीकोषप्राचीन ग्रंथो का संपादन कर उन्होंने विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी रचनाओ में प्राचीन के प्रति आस्थाइतिहास के प्रति गौरव और वर्तमान के प्रति सधी हुई दृष्टि का समन्वय देखने को मिलता है। यह केवल राहुल जी थेजिन्होंने प्राचीन और वर्तमान भारतीय साहित्य चिंतन को पूर्ण रूप से आत्मसात् कर मौलिक दृष्टि देने का प्रयास किया। उनके उपन्यास और कहानियाँ बिल्कुल नए दृष्टिकोण को हमारे सामने रखते हैं। तिब्बत और चीन के यात्रा काल में उन्होंने हजारों ग्रंथों का उद्धार किया और उनके सम्पादन और प्रकाशन का मार्ग प्रशस्त कियाये ग्रन्थ पटना संग्रहालय में है। यात्रा साहित्य में महत्वपूर्ण लेखक राहुल जी रहे है। उनके यात्रा वृतांत में यात्रा में आने वाली कठिनाइयों के साथ उस जगह की प्राकृतिक सम्पदाउसका आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन और इतिहास अन्वेषण का तत्व समाहित होता है। "किन्नर देश की ओर", "कुमाऊ", "दार्जिलिंग परिचयतथा "यात्रा के पन्नेउनके ऐसे ही ग्रन्थ है।

 

लेखक के बारे में आवश्यक जानकारियाँ अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखना।

3.

शिक्षक के द्वारा पाठ का उच्च स्वर में पठन करना।

उच्चारण एवं पठन – शैली को ध्यान से सुनना।

4.

पाठ के अवतरणों की व्याख्या करना।

पाठ को हॄदयंगम करने की क्षमता को विकसित करने के लिए पाठ को ध्यान से सुनना। पाठ से संबधित अपनी जिज्ञासाओं का निराकरण करना।

5.

कठिन शब्दों के अर्थ :-व्यापारिक -व्यापार से संबंधित, चौकिया -सुरक्षा के लिए बनाए गए ठिकाने, पलटन -सेना ,बसेरा -रहने का स्थान, आबाद -बसा हुआ , निम्न श्रेणी- घटिया प्रकार, राहदारी- यात्रा करने का कर ,चिट -पर्ची ,निर्जन- एकांत, श्वेत शिखर- पर्वत चोटियां ,सत्तू- गेहूं से बना हुआ खाद्य पदार्थ।

 

 

 

6.

छात्रों द्वारा पठित अनुच्छेदों में होने वाले उच्चारण संबधी अशुद्धियों को दूर करना।

छात्रों द्वारा पठन।

7.

पाठ में आए व्याकरण का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना।

• देशज शब्द
• उपवाक्य ( रचना के आधार पर वाक्य भेद)

 

व्याकरण के इन अंगों के नियमप्रयोग एवं उदाहरण को अभ्यास-पुस्तिका मेंलिखना।

 

गृह – कार्य :-

 

1. पाठ का सही उच्चारण के साथ उच्च स्वर मेँ पठन करना।
2. पाठ के प्रश्न – अभ्यास करना।
3. पाठ क प्रमुख सूचनाओं की संक्षेप में सूची तैयार करना।
4. पाठ में आए कठिन शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग करना।

 

मूल्यांकन :-  

निम्न विधियों से मूल्यांकन किया जाएगा :-

1. पाठ्य-पुस्तक के बोधात्मक प्रश्न
• उस समय तिब्बत में हथियार का कानून न रहने के कारण यात्रियों को किस प्रकार का भय रहता था ?
• अपनी यात्रा के दौरान लेखक को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।
• प्रस्तुत यात्रा वृतांत के आधार पर बताइए कि उस समय का तिब्बती समाज कैसा था ?
• उस समय तिब्बत में जागीर प्रथा कैसी थी?

 

2. इकाई परीक्षाएँ
3. गृह – कार्य
4. परियोजना कार्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  इकाई पाठ – योजना (कैदी और कोकिला)

 

• कक्षा – नवमीं
• पुस्तक  क्षितिज (भाग-)
• विषय-वस्तु – कविता
• प्रकरण  ‘ कैदी और कोकिला’

 

शिक्षणउद्देश्य :-

   

 ज्ञानात्मक  उद्देश्य

1. कविता का रसास्वादन करना।
2. कविता की विशेषताओं की सूची बनाना।
3. कविता की विषयवस्तु को पूर्व में सुनी या पढ़ी हुई कविता से संबद्ध करना।
4. अलंकारों के प्रयोग के बारे में जानकारी देना।
5. नए शब्दों के अर्थ समझकर अपने शब्दभंडार में वृद्धिकरना।
6. साहित्य के पद्य विधा (कविताकी जानकारी देना।
7. छात्रों को कवि एवं उनके साहित्यिक जीवन के बारे में जानकारी देना।
8. स्वतंत्रता सेनानियों क संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए बलिदानों से परिचित कराना।

 

            कौशलात्मक उद्देश्य-

1. स्वयं कविता लिखने की योग्यता का विकास करना।
2. स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कविताओं की तुलना अन्य कविताओं से करना।
3. स्वतंत्रता सेनानियों को जेल में दी जाने वाली यातनाओं को जाना

 

 बोधात्मक उद्देश्य 

1. स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन -संघर्ष पर प्रकाश डालना।
2. रचनाकार के उद्देश्य को स्पष्ट करना।
3. कविता में वर्णित भावों को हॄदयंगम करना।
4. त्याग तथा बलिदान की भावना विकसित करना

‌‌      

         प्रयोगात्मक उद्देश्य

1. कविता के भाव को अपने दैनिक जीवन के व्यवहार के संदर्भ में जोड़कर देखना।
2. इस कविता की तुलना अन्य कवियों की रचनाओं से करना ।
3. कविता का केन्द्रीय भाव अपने शब्दों में लिखना।

 

     सहायक शिक्षण – सामग्री:-

1. चाक डस्टर आदि।
2. पावर प्वाइंट के द्वारा पाठ की प्रस्तुति।

 

    पूर्व ज्ञान:-

1. कविता रचना के बारे में ज्ञान है।
2. अलंकार का प्रारंभिक ज्ञान है।
3. स्वतंत्रता आंदोलन की सामान्य जानकारी है 
4. साहित्यिक-लेख की थोड़ी-बहुत जानकारी है।

 

    प्रस्तावना – प्रश्न :-

1. बच्चोकुछ स्वतंत्र सेनानियों के नाम बताइए।
2. हिंदी साहित्य के किन कवियों तथा लेखकों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया?
3. देशभक्ति पर लिखी गई कुछ कविताओं के नाम बताइए।
4. जेल में बंद कैदी और स्वतंत्र कोकिला के बीच क्या कोई समानता हो सकती है?

 

  उद्देश्य कथन :- बच्चोआज हम कवि माखनलाल चतुर्वेदी’ के द्वारा रचित देश भक्ति से संबंधित कविता‘ कैदी और कोकिला’ का अध्ययन करेंगे।

 

पाठ की इकाइयाँ

 

प्रथम अन्विति (क्या.......…अली।)

 

• कवि का कोकिला से प्रश्न करना।
• अंधेरी रात में क्या गाती हो?
• तुम किस का संदेश लेकर आई हो?
• जेल में दी जाने वाली यातनाओं का चित्रण।
• अंग्रेजी शासन की तुलना घोर अंधकार से करना।

 

द्वितीय अन्विति :- क्यों...........तो)

• हथकड़ी को गहना कहना।
• कोल्हू के चलने की आवाज को मधुर संगीत बताना।
• चोटिल हाथों से संघर्ष का गीत लिखना।
• सरकार की अकड़ के कुए को खाली करना।
• कोकिला का सहानुभूति दर्शाने आना।
• विद्रोह का बीज आरोपित करने आना।

 

तृतीय अन्विति-: (काली............तो।)

• कोयल के रंग तथा ब्रिटिश सरकार के शासन की तुलना अंधकार पूर्ण रात से करना।
• पहरेदार के पुकार की तुलना नागिन के डसने से करना।
• कोयल को भाग्यशाली कहना।
• स्वतंत्रता संग्राम के संकल्प को पूरा करने की योजना बनाना।

 

शिक्षण विधि :-

क्रमांक

अध्यापक क्रिया

छात्र क्रिया

1.

कविता का सारांश-: कवि ने “कैदी और कोकिला” कविता उस समय लिखी थी, जब देश ब्रिटिश शासन के अधीन गुलामी के जंजीरों में जकड़ा हुआ था। वे खुद भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिस वजह से उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। जेल में रहने के दौरान वे इस बात से अवगत हुए कि जेल जाने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कितना दुर्व्यवहार होता है। इसी सोच को उस समय समस्त जनता के सामने लाने के लिए उन्होंने इस कविता की रचना की।अपनी इस कविता में कवि ने जेल में बंद एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक कोयल का वर्णन भी किया है। कविता में कवि हमें उस समय जेल में मिल रही यातनाओं के बारे में बता रहा है। कवि (कैदी) के अनुसार, जहाँ पर चोर-डाकुओं को रखा जाता है, वहाँ उन्हें (स्वतंत्रता सेनानियों) को रखा गया है। उन्हें भर-पेट भोजन भी नसीब नहीं होता। ना वह रो सकते हैं और ना ही चैन की नींद सो सकते हैं। जेल में उन्हें बेड़ियाँ और हथकड़ियाँ पहन कर रहना पड़ता है। वहां उन्हें ना तो चैन से जीने दिया जाता है और ना ही चैन से मरने दिया जाता है। ऐसे में, कवि चाहते हैं कि यह कोयल समस्त देशवासियों को मुक्ति का गीत सुनाये।

 

 

कविता को ध्यानपूर्वक पढ़्ना और सुनना तथा समझने का प्रयत्न करना। साथ हीअपनी शंकाओं तथा जिज्ञासाओं का निराकरण करना।

2.

कवि का परिचय -:माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में बाबई नामक गांव में सन 1889 में हुआ था। प्राथमिक शिक्षा के बाद इन्होंने घर पर ही संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती आदि भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। वे भारत के ख्याति-प्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार थे, जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं। वे सरल भाषा और जोशीली भावनाओं के अनूठे हिन्दी रचनाकार थे। प्रभा और कर्मवीर जैसे प्रतिष्ठित पत्रों के संपादक के रूप में उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ ज़ोरदार प्रचार किया और नई पीढी से आह्वान किया कि वह गुलामी की जंज़ीरों को तोड़ कर बाहर आए। वे सच्चे देशप्रेमी थे और 1921-22 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जेल भी गए। उनकी  कविताओं में हमें देशप्रेम के साथ-साथ प्रकृति और प्रेम का भी चित्रण मिलता है।

 

कवि के बारे में आवश्यक जानकारियाँ अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखना।

3.

शिक्षक के द्वारा पाठ का उच्च स्वर में पठन करना।

उच्चारण एवं पठन – शैली को ध्यान सेसुनना।

4.

कविता के पदों की व्याख्या करना।

कविता को हॄदयंगम करने की क्षमता को विकसित करने के लिए कविता को ध्यान सेसुनना। कविता से संबधित अपनी जिज्ञासाओं का निराकरण करना।

5.

कठिन शब्दों के अर्थ :-

कोकिल-कोयल, बटमार -रास्ते में जाते हुए लोगों को लूटने वाले डाकू, तम- अंधेरा, हिमकर -चंद्रमा ,हूक- कसक भरी आवाज वेदना- पीड़ा ,मृदुल- कोमल, बावली- पागल, रजनी- रात, गुनाह-पाप ,रणभेरी- युद्ध का संगीत, कृति- रचना ,लौह श्रृंखला -  लोहे की जंजीर 

 

छात्रों द्वारा शब्दों के अर्थ अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखना।

6

छात्रों द्वारा पठित पदों में होने वाले उच्चारण संबधी अशुद्धियों को दूर करना।

छात्रों द्वारा पठन।

7

कविता में आए व्याकरण का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना।

      समास

• उपमा अलंकार

 

व्याकरण के इन अंगों के नियमप्रयोग एवंउदाहरण को अभ्यास-पुस्तिका में लिखना।

 

गृह – कार्य :-

1. स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधारकर हृदय परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है पता लगाइए कि इस दिशा में कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं?
2. आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक -सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?
3. कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?

 

 

‌ मूल्यांकन :-  

निम्न विधियों से मूल्यांकन किया जाएगा :-

1. पाठ्य-पुस्तक के बोधात्मक प्रश्न
• कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी ?
• किस शासन की तुलना म के प्रभाव से की गई है और क्यों?
• कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यातनाओं का वर्णन कीजिए?
• कवि ने कोकिला के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई है?
2. इकाई परीक्षाएँ
3. गृह – कार्य
4. परियोजना कार्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

काई पाठ – योजना (यमराज की दिशा)

 

कक्षा     नवमीं

पुस्तक     –  क्षितिज (भाग-)

विषय-वस्तु –  कविता

प्रकरण      ‘ यमराज की दिशा ’

 

शिक्षणउद्देश्य :-

 

            ज्ञानात्मक उद्देश्य –

 

1. मनुष्य-मात्र के स्वभाव एवं व्यवहार की जानकारीदेना।
2. अपने परिवेश में होने वाले बदलाव की ओर जागरुककराना
3. कविता की विषयवस्तु को पूर्व में सुनी हुई घटना सेसंबद्ध करना।
4. नए शब्दों के अर्थ समझकर अपने शब्दभंडार मेंवृद्धि करना।
5. साहित्य के द्य –विधा ( कविताकी जानकारी देना।
6. छात्रों को हिन्दी के साहित्यकारों के बारे में जानकारीदेना।
7. नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करना।
8. पौराणिक मान्यताओं की जानकारी देना।

 

      कौशलात्मक उद्देश्य -

        

1. स्वयं कविता लिखने की योग्यता का विकास करना।
2. पाठ में वर्णित शहरी जीवन में बदलाव का निरीक्षण करना।

 

        बोधात्मक उद्देश्य

1. साहित्यकार चन्द्रकांत देवताले के दैनिक जीवन से संबंधितआंतरिक भावों को समझने का प्रयास करना
2. रचनाकार के उद्देश्य को स्पष्ट करना।
3. कविता में वर्णित महत्त्वपूर्ण नैतिक मूल्यों की सूची बनाना।
4. समाज में जीवन के प्रति स्वस्थ दॄष्टिकोण का विकासकरना

                

     ‌‌       प्रयोगात्मक उद्देश्य

 

1. कविता की बातों को अपने दैनिक जीवन के संदर्भ मेंजोड़कर देखना।
2. समाज की चुनौती के सामने खड़े होने का साहस दिलाना 
3. कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखना।

 

    सहायक शिक्षण – सामग्री:-

     1.चाक , डस्टर आदि।

     2.पावर प्वाइंट के माध्यम से पाठ की प्रस्तुति।

      

    पूर्व ज्ञान:-

  

    1.शहरी जीवन और उसकी मुश्किलों का ज्ञान है।

         2.सामाजिक जीवन की अच्छाइयों और बुराइयों से परिचितहैं।

    3. कविता - रचना का ज्ञान है।

         4.  साहित्यिक-भाषा की थोड़ी-बहुत जानकारी है।

         5.मानवीय स्वभाव की जानकारी है।

   6.पौराणिक गाथाओं से थोड़ा-बहुत परिचित हैं। 

     

     प्रस्तावना – प्रश्न :-

   1.च्चोआपके क्षेत्र में कौन-कौन सी समस्याएँ हैं ? 

         2. आप लड़ाई झगड़े के बारे में क्या जानते हैं ?  

         3.मनुष्य की स्वभावगत विशेषताएँ बताइए।

         4.आप समाज में किस प्रकार के बदलाव देखते हैं ?

 

   उद्देश्य कथन :- बच्चोआज हम प्रसिद्ध कवि चन्द्रकांत देवतालेके द्वारा रचित गीत ‘ यमराज की दिशा ’ का अध्ययन करेंगे।

 

  पा की इकाइयाँ

प्रथम अन्विति  ( माँ की……दक्षिण में )

• माँ का ईश्वर की प्रति आस्था
• माँ का ईश्वर से बातचीत ।
• माँ का जीवन के साथ समझौता।
• माँ की समझाइश।  
• दक्षिण की तरफ़ पैर करके न सोने की सलाह।
• कवि का बचपन में यमराज के घर का पता पूछना।

 

 

 

             द्वितीय अन्विति :  माँ की ……………घर देख लेता)

                                  

• कवि का दक्षिण की तरफ़ पैर करके न सोना। 
• दक्षिण प्रदेशों में कवि को माँ की याद।
• कवि की यमराज का घर देखने की तीव्र इच्छा।

        तृतीय अन्विति :  (पर आज…………….माँ जानती थी )

• अज हर दिशा दक्षिण दिशा।
• चारों ओर हिंसा, मारकाट का वातावरण।
• अब कवि की माँ नहीं हैं।

शिक्षण विधि :-

क्रमांक

अध्यापक - क्रिया

छात्र - क्रिया

1.

कविता का सारांश :- प्रस्तुत पाठ में कवि सभ्यता के विकास की खतरनाक दिशा की ओर इशारा करते हुए कहता है कि जीवन-विरोधी ताकतें चारों तरफ़ फैलती जा रही हैं। जीवन के दुख-दर्द के बीच जीती माँ अपशकुन के रूप में जिस भय की चर्चा करती थी, अब वह सिर्फ़ दक्षिण दिशा में ही नहीं हैं, सर्वव्यापक है। सभी तरफ़ फैलते विध्वंस, हिंसा और मृत्यु के चिह्नों की ओर इंगित करके कवि इस चुनौती के सामने खड़ा होने का मौन आह्वान करता है। 

                    कवि कहता है कि उसकी माँ का ईश्वर के प्रति गहरा विश्वास था । वह ईश्वर पर भरोसा करके अपना जीवन किसी तरह बिताती आई थी। वह हमेशा दक्षिण की तरफ़ पैर करके सोने के लिए मना करती थी। अपने बचपन में कवि पूछता था कि यमराज का घर कहाँ है? माँ बताती थी कि वह जहाँ भी है वहाँ से हमेशा दक्षिण की तरफ़। उसके बाद कवि कभी भी दक्षिण की तरफ़ पैर करके नहीं सोया। वह जब भी दक्षिण की ओर जाता , उसे अपनी माँ के याद अवश्य आती। माँ अब नहीं है। पर आज जिधर भी पैर करके सोओ , वही दक्षिण दिशा हो जाती है। आज चारों ओर विध्वंस और हिंसा का साम्राज्य है।

 

कविता को ध्यानपूर्वक सुनना और समझने का प्रयास करना। आधुनिकता की भावना को आत्मसात करते हुए वर्तमान जीवन से प्रेरणा प्राप्त करना।

2.

कवि परिचय :- चंद्रकांत देवताले ( जन्म-१९३६साठोत्तरी हिन्दी कविता के प्रमुख कवि माने जाते हैं। देवताले की कविता की जड़ें गाँव-कस्बों और निम्न मध्यवर्ग के जीवन में है। उसमें मानव जीवन अपनी विविधता और विडंबनाओं के साथ उपस्थित हुआ है। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं – हड्डियों में छिपा ज्वर, दीवारों पर खून से, लकड़बग्घा हँस रहा है, भूखंड तप रहा है, पत्थर की बैंच, इतनी पत्थर रोशनी, उजाड़ में संग्रहालय आदि। उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है - माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार, मध्यप्रदेश शासन का् शिखर सम्मान।

कवि के बारे में दी गई जानकारी को अभ्यास-पुस्तिका में लिखना।

3.

शिक्षक के द्वारा कविता का उच्च स्वर में पठन करना।

उच्चारण एवं पठन – शैली को ध्यान से सुनना।

4.

कविता के पदों की व्याख्या करना।

कविता को हॄदयंगम करने की क्षमता को विकसित करने के लिए गीत को ध्यान से सुनना। कविता से संबधित अपनी जिज्ञासाओं का निराकरण करना।

5.

कठिन शब्दों के अर्थ :-

बरदाश्त – सहन    यमराज – मृत्यु का देवता

कृद्ध – नाराज़       फ़ायदा – लाभ  

लाँघना – पार करना   आलीशान – भव्य  

दहकती – जलती   विराजना - पधारना

शब्दार्थ अभ्यास-पुस्तिका में लिखना।

6

छात्रों द्वारा पठित दों में होने वाले उच्चारण संबधी अशुद्धियों को दूर करना।

छात्रों द्वारा पठन।

7

कविता में आए व्याकरण का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना।

• शब्द तथा शब्द युग्म
• नुक्ता

व्याकरण के इन अंगों के नियमप्रयोग एवं उदाहरण को अभ्यास-पुस्तिका में लिखना।

 

गृह – कार्य :-

 

 1.ाठ के प्रश्न – अभ्यास कराना ।

 2.काम पर जाते हुए किसी बच्चे के स्थान पर अपने आप को रख कर देखिए आपको जो महसूस होता है उसे लिखिए।

3. किसी कामकाजी बच्चे से संवाद कीजिए और उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।

 

मूल्यांकन :-

निम्न विधियों से मूल्यांकन किया जाएगा :-

1. पाठ्य-पुस्तक के बोधात्मक प्रश्न
➢ कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में कभी मुश्किल क्यों नहीं हुई ?
➢ कवि ने ऐसा क्यों कहा है कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था ?
➢ कवि के अनुसार आज हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई  है ?
2. इकाई परीक्षाएँ
3. गृह – कार्य
4. परियोजना कार्य

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...