ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Thursday, 27 February 2020

कक्षा -११ pt-१ 50अंक

आवधिक परीक्षा प्रथम – 2019-20
कक्षा - ग्यारहवीं             ​​विषय – हिन्दी      समय – 2:00 घंटे​​​पूर्णांक - 50
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
नोट :- निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रश्न-1  दिए गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-​​​​​​​ 
​प्रेमचंद का साहित्य ग़रीब जनता का साहित्य है। उन्होंने जीवन को बहुत नज़दीक से देखा था। उनके उपन्यासों में निम्न और मध्यम श्रेणी के गृहस्थों के जीवन का बहुत सच्चा रूप मिलता है। इनकी कहानियों में पहली बार समाज का पूरा परिवेश उसकी कुरूपता, असमानता, छुआछूत, शोषण की विभिषिका, कमज़ोर वर्ग और स्त्रियों का दमन आदि वास्तविकता के साथ प्रकट हुई है। ग्रामीण जीवन को उन्होंने बिना किसी वाद की ओर देखे अपने उपन्यासों में चित्रित किया है। अपने पात्रों को ऐसा सजीव चित्र देते हैं कि पाठक की उससे सहानुभूति सहज ही प्राप्त हो जाती है। पुरुष-पात्रों के साथ-साथ उन्हें नारी-पात्र के चरित्र चित्रण में भी  सफलता मिली है। सच तो यह है कि समाज के सभी वर्ग के पात्रों का चरित्र अपने-अपने अनुरूप समान स्थान पाता है। 
प्रेमचंद का जीवन औसत भारतीय जन जैसा है। यह  साधारणत्व एवं सहजताप्रेमचंद की विशेषता है। प्रेमचंद  दरिद्रता में जनमे, दरिद्रता में पले औरदरिद्रता से ही जूझते जूझते समाप्त हो गए। फिर भी वे भारत के महान साहित्यकार बन गए थे। उन्होंने अपने को सदा मज़दूर  समझा। बीमारी कीहालत में, मरने के कुछ दिन पहले तक भी अपने कमज़ोर शरीर को लिखनेपर मज़बूर करते थे।  कहते थे, “मैं मज़दूर हूँ! मज़दूरी किए बिना  मुझे भोजन का अधिकार नहीं है।”
   (क) इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। ​1​​​​​​
(ख) प्रेमचंद का जीवन कैसा था ?​​1​​​​​​​
 (ग) उनके उपन्यासों में किसका सच्चा रूप मिलता है ?1​​​​​​
 (घ) इनकी कहानियों की क्या विशेषताएँ हैं ? 2

 (ड़)  कमज़ोरी की हालत में भी वे लिखते क्यों थे ?   2

( च)   प्रेमचंद की किन्हीं दो विशेषताओं का जिक्र करिए।  1 

प्रश्न – 2. दिए गए पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-
​​​​​​​



पन्द्रह अगस्त का दिन कहता - आज़ादी अभी अधूरी है।
सपने सच होने बाक़ी हैं, रावी की शपथ न पूरी है॥
जिनकी लाशों पर पग धर कर आजादी भारत में आई।
वे अब तक हैं खानाबदोश  ग़म की काली बदली छाई॥
कलकत्ते के फुटपाथों पर जो आंधी-पानी सहते हैं।
उनसे पूछो, पन्द्रह अगस्त के बारे में क्या कहते हैं॥









हिन्दू के नाते उनका दुख सुनते यदि तुम्हें लाज आती।
तो सीमा के उस पार चलो  सभ्यता जहाँ कुचली जाती॥
इंसान जहाँ बेचा जाता, ईमान ख़रीदा जाता है।
इस्लाम सिसकियाँ भरता है, डालर मन में मुस्काता है॥
भूखों को गोली नंगों को  हथियार पिन्हाए जाते हैं।
सूखे कण्ठों से जेहादी  नारे लगवाए जाते हैं॥


(क) कविता का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। ​​1​​​​​​
(ख) सीमा के पार क्या होता है ?​​​2​​​​​​​
(ग) पंद्रह अगस्त के बारे में किससे पूछने के लिए कवि कह रहा है ?​​​​​​2


प्रश्न – 3   किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-​​​​​​2+2+2=6
    (क) ‘ नमक का दारोगा ’ कहानी के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए?
   (ख) मीरा जगत को देखकर क्यों रोती हैं?
    (ग) कहानी के अंत में अलोपीदीन के बंशीधर के नियुक्त करने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए?
      (घ) मियाँ नसीरुद्दीन को नानबाईयों का मसीहा क्यों कहा जाता था?

प्रश्न – 4 किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-​​​​​​2+2+2=6
(क) कबीर की दृष्टि में ईश्वर का क्या स्वरूप है ?  

(ख)कबीर ने ऐसा क्यों कहा है कि संसार बौरा गया है ? 

(ग) पाठ के आधार पर मियाँ नसीरुद्दीन का शब्दचित्र खींचिये? 

  (घ) लेखक को लता जी के गीत का जादू कब और कैसे पता चला?

प्रश्न – 5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :- 3×2  = 6​​​​​​​​
(i) लेखक ने लता की गायकी की किन विशेषताओं को उजागर किया है ?
(ii) चित्रपट संगीत ने लोगों के कान बिगाड़ दिए – अक्सर यह आरोप लगाया जाता है। इस संदर्भ में कुमार गंधर्व की राय और अपनी राय लिखिए।​​​​​​​​

प्रश्न -6 दिए गए पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-​​​​​​                                                      हम तौ एक एक करि जांना
दोइ कहैं तिनहीं को दोजग जिन नाहींन पहिचांनां॥
एकै पवन एक ही पानीं एकै जोति समांनां।
एकै खाक गढ़े सब भांड़ै एकै कोंहरा सांनां॥
​​​​​​​​
(i) मानव का शरीर किन पाँच तत्त्वों से बना है ?​​​1​​​​​
(ii) ‘ एकै खाक गढ़े सब भांड़ै एकै कोंहरा सांनां ’- का भाव स्पष्ट कीजिए।​​​​​2
      iii) प्रस्तुत काव्यांश का शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए ।  2



प्रश्न -  7. किसी एक विषय पर एक लघु निबंध लिखिए -​​​​​​5 
  (अ) किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा                   (ब) दूरदर्शन का समाज पर प्रभाव                              (स) धर्म और समाज

प्रश्न – 8  दैनिक पत्र ‘सन्मार्ग’ को संवाददाताओं की आवश्यकता है। इस पद के लिए अपनी योग्यताओं का विवरण देते हुए समाचार-पत्र के प्रबन्धक के नाम एक पत्र लिखें।  5
 ​​​अथवा
आपने विज्ञान / वाणिज्य संकाय में प्रवेश लिया है किंतु  विषय कठिन होने के कारण अपना संकाय बदलकर कला संकाय  ​लेना चाहते हैं। इस हेतु कारण सहित अपने प्राचार्य महोदय को एक  प्रार्थना-पत्र लिखिए।

प्रश्न --9 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखें –     4                                

    (क) वॉच डॉग’ पत्रकारिता से क्या आशय है?
    (ख) फ्रीलांसर पत्रकार किसे कहते हैं?
    (ग) ‘डेड लाइन’ क्या है? 
    (घ) भारत में पहला छापाखाना कब और कहाँ खुला? 

-
                 

No comments:

Post a Comment

Educational post 10

 CHANNEL Link  Click here