ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Thursday 27 February 2020

कक्षा -१० अर्धवार्षिक

              
               केन्द्रीय विद्यालय संख्या-2 पांडिचेरी विश्वविद्यालय परिसर
                                     र्द्धवार्षिक परीक्षा   -  2019-20
विषय:हिन्दी                                                                                                               कक्षा:- दसवीं
सम:3घण्टे पूर्णांक:80- .......................................................................................................................................
निर्देश : 
      १॰ सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं |
       २॰ प्रश्नों के अंक सम्मुख अंकित हैं |
       ३॰ प्रश्न संख्या अवश्य लिखिए |
       ४॰ प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसारसंक्षिप्त और सटीक होने चाहिए |
     ................................................................................................................................................     
           खण्ड़   क  (अपठित बोध)    

प्रश्न १. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए  के उत्तर दीजिए- 10
      मनुष्य अपने भविष्य के बारे में चिंतित है। सभ्यता की अग्रगति के साथ ही चिंताजनक अवस्था उत्पन्न होती जा रही है। इस व्यवसायिक युग में उत्पादन की होड़ लगी हुई है। कुछ देश विकसित कहे जाते हैं, कुछ विकासोन्मुख। विकसित देश वे हैं जहां आधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग हो रहा है। ऐसे देश नाना प्रकार की सामग्री का उत्पादन करते हैं और उस सामग्री की  खपत के लिए बाजार ढूंढते रहते हैं। अत्यधिक उत्पादन क्षमता के कारण ही ये देश विकसित और अमीर है।विकासोन्मुख  या गरीब देश उनके समान ही उत्पादन करने की आकांक्षा रखते हैं और इसलिए उन सभी आधुनिक तरीकों  की जानकारी प्राप्त करते हैं। उत्पादन क्षमता बढ़ाने का स्वप्न देखते हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि सारे संसार में उन वायुमंडल प्रदूषण यंत्रों की भीड़ बढ़ने लगी है जो विकास के परम आवश्यक माने जाते हैं। इन विकास वाहक उपकरणों ने अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न कर दी हैंI वायुमंडल विषाक्त गैसों से ऐसा भरता जा रहा है कि संसार का सारा पर्यावरण दूषित हो उठा है, जिससे वनस्पतियों तक के अस्तित्व संकटापन्न हो गए हैं। अपने बढ़ते उत्पादन को खपाने के लिए हर शक्तिशाली देश अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ा रहा है और आपसी प्रतिद्वंद्विता इतनी बढ़ गई है कि सभी के मरणास्त्रों का विशाल भंडार बना रखा है।
क . मनुष्य अपने भविष्य के बारे में क्यों चिंतित हैं? १
ख.  संसार के कुछ देश अत्यधिक विकसित और अमीर है इसका क्या कारण है? 2
ग.  विकासोन्मुख तथा गरीब देशों की अभिलाषा क्या हैl 2
घ.  उत्पादन प्रगति के लिए बहुत आवश्यक है,  पर उसका नकारात्मक पक्ष क्या है? 2
ङ.  देशों द्वारा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के सपने देखने से क्या परिणाम हुआ? 2
च.  उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक क्या है? 1

प्रश्न २:- निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नोंके उत्तर दीजिए-6

          यदि फूल नहीं बो सकते तो काँटे कम-से-कम मत बोओ !
          है अगम चेतना की घाटीकमजोर बड़ा मानव का मन
          ममता की शीतल छाया मेंहोता कटुता का स्वयं शमन
          ज्वालाएँ जब घुल जाती हैंखुल-खुल जाते हैं मुंदे नयन
          हो कर निर्मलता में प्रशांतबहता प्राणों का क्षुब्ध पवन |
          संकट में यदि मुसका न सकोभय से कातर मत रोओ
          यदि फूल नहीं बो सकते तोकाँटे कम-से-कम मत बोओ |

    (क) ‘फूल बोने’ और ‘काँटे बोने’ का प्रतीकार्थ क्या है ?                           १  
    (ख) मन किन स्थितियों में अशांत होता है और कैसी स्थितियाँ उसे शांत करदेती हैं ? 2
    (ग) संकट आ पड़ने पर मनुष्य का व्यवहार कैसा होना चाहिए और क्यों ?           2
    (घ) मन में कटुता कैसे आती है और वह कैसे दूर हो जाती है ?                    १ 
                                


                                    खण्ड ‘ख’( रचनात्मक लेखन)
प्रश्न ३. किसी एक विषय पर 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए:-       10
(क) महानगरीय जीवन
       संकेत बिन्दु: प्रस्तावना या भूमिका, विकास की अंधी दौड़, संबंधों का ह्वास,दिखावा,उपसंहार
(ख) आतंकवाद एक चुनौती:
     संकेत बिंदु: प्रस्तावना,आतंकवाद विश्व की समस्या,यह निंदनीय है ,आतंकवाद का रूप, भारत में आतंकवाद,उपसंहार
(ग) भारतीय पर्व और त्योहार
संकेत बिंदुप्रस्तावना, त्योहारों का महत्व, भारत त्योहारों का देश ,हमारी एकता का प्रतीक,उपसंहा

प्रश्न ४.दैनिक समाचार पत्र के संपादक को  एक पत्र लिखिएजिसमें महंगाईकी ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया हो                           5
अथवा                                                       
अपने कार्यक्रम के द्वारा अंधविश्वासों और रूढ़िवादी विचारधारा का प्रचार करनेवाले ‘क ख ग’ चैनल के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए किसी प्रतिष्ठितसमाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। 5
प्रश्न ५. बाजार में नया साबुन आया है- "सुगंधइसके लिए 25 से 50 शब्दों मेंएक विज्ञापन लिखिये?           5
                                                          अथवा
        आपके पिताजी ने शहर के केंद्र स्थल में एक रेस्तरां (भोजनालय) खोला है इसके लिए 25 से 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए?
                                     खंड ‘ग’   (( पठित बोध)
                                                                                     
प्रश्न ६. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तदीजिए?:-1+1+1+1+1=5 

                विकल विकल, उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन
l अज्ञात दिशा से अनंत के घन!
तप्त धरा , जल से फिर
शीतल कर दो..
बादल , गरजो!    

१.  प्रस्तुत पद्यांश का प्रसंग लिखिए?
२. प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या कीजिए?
३.  प्रस्तुत पद्यांश का विशेष लिखिए?
४. कौन विकल उन्मन हो रहे हैं?
५. कभी बादलों से क्या काम ना कर रहा है?
     
                                                                                                                  
                                       अथवा
प्रस्तुत पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए?
लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना।।
का छति लाभु जून धनू तोरें। देखा राम नयन के भोरें।।
छुटत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू।।
बोले चिते परसु की अोरा । रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा।।
बालकु बोलि बधौं नहि तोहि। केवल मुनि जन जानहि मोही।    
                                                           
  प्रश्न ७. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही चार प्रश्नों उत्तर दीजिए।2+2+2+2=8
१.  अपने बेटे के देहांत के बाद बालगोवि भगत ने पतोहू को किस बात के लिए बाध्य किया? उनका यह व्यवहार उनके किस प्रकार के विचार का प्रमाण है?
२.  नेताजी का चश्मा पाठ द्वारा लेखक क्या संदेश देता हैं।
३.   बाल गोविंद भगत गृहस्थ थे फिर भी उन्हें साधु क्यों कहा गया है?
.  लेखक को फादर संकल्प के सन्यासी क्यों लगते थे?
. 'लखनवी अंदाज'पाठ के आधार पर नवाब साहब के व्यवहार का शब्द चित्र खींचिए?
                               
                          
प्रश्न 8:- निम्नलिखित गदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तरदीजिए :-२+२+1=5

  
जन्मी तो मध्य प्रदेश के भानपुरा गांव में थी, लेकिन मेरी यादों का सिलसिला शुरू होता है अजमेर के ब्रम्हपुरी मोहल्ले के उस दो मंजिला मकान से, जिस की ऊपरी मंजिल में पिताजी का साम्राज्य था, जहां वे निहायत अव्यवस्थित ढंग से फैली पुस्तकों पत्रिकाओं और अखबारों के बीच या तो कुछ पढ़ते रहते थे या फिरडिक्टेशन'  देते रहते थे। नीचे हम  सभी भाई बहनों के साथ रहती थी हमारी बेपढी़लिखी व्यक्तित्व विहीन माँ.....  सवेरे से शाम तक हम सब की इच्छाओं और पिताजी की आज्ञा का पालन करने के लिए सदैव तत्पर। अजमेर से पहले पिताजी इंदौर में थे जहां उनकी बड़ी प्रतिष्ठा थी, सम्मान था,नाम था।  कांग्रेस के साथ-साथ वे समाज सुधार के कामों से भी जुड़े हुए थे।
शिक्षा के वे केवल उपदेश ही नहीं देते थे, बल्कि उन दिनों अाठ आठ दस दसविद्यार्थियों को अपने घर रखकर पढ़ाया है जिनमें से कई तो बाद में ऊंचे ऊंचेओहदों पर पहुंचे हैं।
यह उनकी खुशहाली के दिन थे और उन दिनों उनकी दरियादिली के चर्चे भी कम नहीं थे।  एक और भी बेहद कोमल और संवेदनशील व्यक्ति थे तो दूसरी अोर बेहद क्रोधी और अहंवादी।
१.  अपने घर परिवार के बारे में बचपन की कौन-कौन सी यादें लेखिका के साथ हैं?
२.  इंदौर में लेखिका के पिता के खुशहाली भरे दिनों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए?
३.  सीता की माता का व्यक्तित्व उसके पिता के व्यक्तित्व से किस तरह अलग था?


प्रश्न 9:- निम्नलिखित प्रश्नों में किन्हीं चार के उत्तर (४०-६० शब्दों मेंदीजिए :-(प्रश्न एक अनिवार्य है)  2+2+2+2=8                                                      
१. श्री राम द्वारा शिव का धनुष तोड़े जाने पर लक्ष्मण ने परशुराम से क्या कहा?
. गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग निहित है?
३.  उद्धव के व्यवहार की तुलना किस किससे की गई 
है?
४.  फ़ागुन माह का पेड़ पौधों पर क्या असर पड़ता है?
५.  कवि की आंख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है?
६.  गोपिया हारिल की लकड़ी किसे कहते हैं और क्यों?
प्रश्न १०.  निम्नलिखित में से किसी दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए? 2+2=4

१.  झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?
२.  गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है?
३.  आपके विचार से भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?
.  रानी एलिजाबेथ के दर्जी की परेशानी का क्या कारण था?
                              खण्ड़ घ ( व्याकरण)
 प्रश्न ११. निम्नलिखित किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए?     1+1+1+1=4 
१. वाच्य किसे कहते हैं परिभाषित कीजिएवाच्य के कितने प्रकार होते हैं सभी केनाम लिखें ?  
२.   सरकार द्वारा शिक्षा पर बहुत खर्च किया जाता है.( कर्तृवाच्य में बदलें)
३.  जब सवेरा होता है तब सारा चराचर जाग उठता है( संयुक्त वाक्य में बदले)
४.  साहसी व्यक्ति के लिए कोई भी कार्य दुष्कर नहीं होता( मिश्र वाक्य में बदले)  
५. लड़कों ने स्कूल साफ किया..(वाच्य भेद लिखिए)
 प्रश्न १२.  निम्नलिखित वाक्यों को सामने लिखे वाक्य में बदलिए?1+1+1=3
१. जो व्यक्ति स्वावलंबी होते हैं, वे सदा सुखी रहते हैं(  सरल वाक्य)
२.  मोहन खेलता है और राधा सोती है?( मिश्र वाक्य)
३.  मोहन पुस्तक  पढ़ने के साथ याद भी करता है?( संयुक्त वाक्य)
 प्रश्न १३: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए? 3
१. 'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर बालगोवि भगत का चरित्र चित्रण कीजिए?
                                     अथवा
२. 'माता का अंचल' पाठ में निहित संदेश का वर्णन कीजिये?
 प्रश्न १४.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?  1+1+1+1=4
१. वह विश्वास के योग्य नहीं है..में 'वह' शब्द का पद परिचय दीजिए?
२. राम स्कूल जाता है मैं 'स्कूल' का पद परिचय दीजिए?
३.  ईमानदारी महान गु हैं.. में 'महान' शब्द का पद परिचय दीजिए?
४. इस नगर का नाम पुराणों में वर्णित है.. में 'नगर' का  परिचय दीजिए?

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...