ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Saturday, 23 April 2022

पृथ्वी दिवस पर केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में किए गए रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य (समाचार-पत्र हेतु) for report

 

Youtube :— ख़ुद को साबित करना होगा




पृथ्वी दिवस पर केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में किए गए रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में 22 अप्रैल2022 को पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य श्री पराग जी ने मुख्य अतिथि महोदया प्राचार्या डॉ. ममता कपरवाण (राजकीय नर्सिंग कॉलेज) का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्या डॉक्टर ममता जी जी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा प्लास्टिक के स्थान पर अन्य इको फ्रेंडली वस्तुओं के प्रयोग पर बल दिया तथा हमारी पृथ्वी को स्वच्छ भारत सरकार द्वारा आयोजित  तथा हरी-भरी बनाने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान शिक्षक आजाद जी के निर्देशन पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आशु भाषण, निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़े मनोयोग से प्रतिभाग किया।

भारत सरकार द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित वेबीनार  में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया सीसीए प्रभारी श्री घनश्याम जी के मार्गदर्शन में विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य किए गए। विद्यार्थियों को 4 सदनों शिवाजी, टैगोर , अशोक तथा रमन  में विभाजित किया गया। बच्चों में नेतृत्व के गुण विकसित करने के लिए विद्यालय में विद्यार्थियों में से ही विद्यालय प्रभारी ,विद्यालय उप प्रभारी, खेल प्रभारी ,विभिन्न सदनों के प्रभारी बनाए गए। तथा अलंकरण समारोह के द्वारा उन्हें अलंकरण प्रदान किए गए। प्राचार्य श्री पराग जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारी पृथ्वी तब अधिक खूबसूरत लग सकती है जब पृथ्वी पर रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उसके लिए अपना योगदान दें । पानी तथा बिजली बचाए तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। अंत में मुख्य अतिथि महोदया , प्राचार्य जी, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री नितिन कुमार देवरानी जी ने किया.

No comments:

Post a Comment

परम आदरणीय डॉ रवींद्र कुमार दुबे सर ... बड़े हृदय वाले... पीजीटी हिन्दी PGT HINDI BBSR BHUBANESHWAR KVS

  परम आदरणीय डॉ रवींद्र कुमार दुबे सर ...     विनम्रता, ज्ञान-विद्वता और सौम्यता की साक्षात प्रतिमूर्ति।      मैं जब भुवनेश्वर प्रथम पोस्टिं...