ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Sunday 26 December 2021

कक्षा - 7 हिंदी , सामयिक परीक्षा - २ (PT- 2) गत वर्ष प्रश्न-पत्र- 2 👏👏साभार प्राप्त👏👏

 नोट :— Whatsapp/Facebook आदि सोशल मीडिया मंचों से साभार संकलन 👏👏 । जिन भी अध्यापक या विद्यालय ने यह प्रश्न-पत्र बनाए हैं उनका बहुत बहुत आभार 👏👏










विषय --हिंदी

                                 अंक 40      आवधिक परीक्षा - 2  वर्ष 2020-21



 निर्देश----- सभी उत्तर साफ एवं स्पष्ट लिखें-------

------- उत्तर पुस्तिका पर अपना अनुक्रमांक नाम अवश्य लिखें

खंड क

प्रश्न 1- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए        (5X1= 5) 

बैसाखी उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन को रबी की फसल तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है इसलिए इसे कृषि पर्व भी कहा जाता है। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। इस दिन खालसा पंथ की स्थापना की खुशी में पंच प्यारों को याद करते हुए जुलूस निकाले जाते हैं।

प्रश्न (अ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए ।

प्रश्न (ब) बैसाखी का त्यौहार कहाॅं-कहाॅं मनाया जाता है

प्रश्न (स) वैशाखी त्यौहार का दूसरा नाम क्या है?

प्रश्न (द) विलोम शब्द लिखिए – दिन

प्रश्न (इ) बैसाखी का त्यौहार कौन सी फसल तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है?

खंड - भाषा की बात

प्रश्न 2 भाषा की बात पर आधारित नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।   (5X2 =10)

प्रश्न (अ) निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित हिंदी रूप लिखें

        1- बादर

         2-मछरी

प्रश्न (ब) नीचे कुछ विशेषण दिए गए हैं इनका प्रयोग कर वाक्य बनाऍं-

1-ठंडीधेरी रात

2-खट्टी मीठी गोलियाॅं

प्रश्न (स) उचित वाक्यांश चुनकर वाक्यों के खाली स्थान भरें-

छप से             टप से

1-मेंढक पानी में.......................... कूद गया।

2- नल बंद होने पर पानी की एक बूॅंद................... चू गई।

प्रश्न (द) नीचे दिए गए द्वंद समास के उदाहरणों को वाक्य में प्रयोग करें

1  सीना-पिरोना           2 भला-बुरा

प्रश्न (इ) रूप शब्द से कुरूप, बहूरूप, स्वरूप आदि शब्द बनते हैं। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों से अन्य शब्द बनाओ

1- गं

2- रंग

खंड - वसंत भाग 2

प्रश्न 3- वसंत भाग 2 पर आधारित नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।   (5X2 =10)

प्रश्न (अ) कंचे जब जार से निकलकर अप्पू के मन की कल्पना में समा जाते हैं, तब क्या होता है?

प्रश्न (ब) ऑंख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई? 

प्रश्न (स) खानपान में बदलाव के कौन से फायदे हैं?

प्रश्न (द) मोर और मोरनी के नाम किस आधार पर रखे गए? 

प्रश्न (इ) एक तिनका कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता है? 

खंड- घ

प्रश्न 4- नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर संवाद लिखें  (1X5 =5)

चाॅक का ब्लैक बोर्ड से संवाद  

अथवा

कलम का कॉपी से संवाद  

प्रश्न 5- नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर पत्र  लिखें।  (1X5 =5)

 प्रधानाचार्य से 2 दिन का अवकाश मांगते हुए छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखिए।  

                                  अथवा

जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखें।

प्रश्न 6- नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध  लिखें।  (1X5 =5)

स्वतंत्रता का महत्व

 प्रिय त्योहार

 समय का महत्व

 मेरी माँ

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...