ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Sunday 26 December 2021

कक्षा - 6 हिंदी , सामयिक परीक्षा - २ (PT- 2) गत वर्ष प्रश्न-पत्र-1 👏👏साभार प्राप्त👏👏

 नोट :— Whatsapp/Facebook आदि सोशल मीडिया मंचों से साभार संकलन 👏👏 । जिन भी अध्यापक या विद्यालय ने यह प्रश्न-पत्र बनाए हैं उनका बहुत बहुत आभार 👏👏





आवधिक परीक्षा – 2 

समय : 90 मि.                                        अंक : 40

कक्षा : छठी                             विषय : हिन्दी 

            (खंड )

प्र.1. निम्नलिखित गदयांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दो |                    (1 * 5 = 5)

कभी-कभी मैं अपने मित्रों की परीक्षा लेती हूँ, यह परखने के लिए कि वह क्या देखते हैं? हाल ही में मेरी एक प्रिय मित्र जंगल की सैर करने के बाद वापस लौटीं | मैंने उनसे पूछा, “आपने क्या-क्या देखा”?

“कुछ खास नहीं”, उनका जवाब था | मुझे कुछ अचरज नहीं हुआ क्योंकि मैं अब इस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हूँ | मेरा विश्वास है कि जिन लोगों की आँखें होती हैं, वे बहुत कम देखते हैं |

  1. पाठ और लेखिका  का नाम लिखो|

  2. लेखिका अपने मित्रों की परीक्षा क्यों लेती है?

  3. मित्रों के जवाब से उसे आश्चर्य क्यों नहीं होता?

  4. लेखिका की सहेली कहाँ से लौटी थी?

  5. लेखिका को क्या विश्वास है?

प्र.2. निम्नलिखित काव्यांश  को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दो |                (1 * 5 = 5)

अपने कर से खिला, धुला मुख,

धूल पोंछ, सज्जित कर गात,

थमा खिलौने, नहीं सुनाती,

हमें सुखद परियों की बात !

  1. कविता और कवि का नाम लिखो |

  2. छोटे बच्चे के लिए माँ क्या-क्या कार्य करती है?

  3. बड़े होने पर माँ क्या नहीं सुनाती?

  4. बच्ची क्या चाहती है?

  5. “कर” और “गात” शब्द का अर्थ लिखिए|

प्र.3.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो                         ( 2 * 5 = 10)

  1. ‘सुभद्रा कुमारी चौहान’, लक्ष्मीबाई को मर्दानी क्यों कहती हैं?

  2. तुम्हारी माँ तुम लोगों के लिए क्या क्या काम करती हैं?

  3. लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ किन्हें कहा है?

  4. हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत कौन-कौन से हैं? 

  5. हेलेन केलर किन-किन चीजों को छूकर और सुनकर पहचान लेती थीं?


(खंड – ख)

प्र. 4. मिलते जुलते शब्दों से वाक्य बनाएं |                             (1*4=4)

अवधि – अवधी

दिन -  दीन

प्र. 5. निम्न शब्दों का विशेषण शब्द लिखिए |                                2

पत्थर,  काँटा,  रस,  ज़हर

प्र. 6. “लोक” शब्द में कुछ जोड़कर  चार नए शब्द बनाए |                        2      

  (खंड – ग)

प्र. 7 जटायु कौन था? उसने राम और लक्ष्मण की सहायता कैसे की?                    2

प्र. 8 मारीच किस रूप में पंचवटी आया? उसे देखकर सीता ने राम से क्या कहा?                2

  (खंड – घ)

प्र. 9  अपने मित्र को परीक्षा में सफलता पाने पर बधाई देते हुए पत्र लिखिए |                4   

प्र.10मेरा नव वर्ष का संकल्प विषय पर अनुच्छेद लिखो |                        4

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...