ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Sunday 26 December 2021

कक्षा - 6 हिंदी , सामयिक परीक्षा - २ (PT- 2) गत वर्ष प्रश्न-पत्र- 2 👏👏साभार प्राप्त👏👏

नोट :— Whatsapp/Facebook आदि सोशल मीडिया मंचों से साभार संकलन 👏👏 । जिन भी अध्यापक या विद्यालय ने यह प्रश्न-पत्र बनाए हैं उनका बहुत बहुत आभार 👏👏





अभिनव मूल्यांकन-2

कक्षा- छठी                                                                                                       समय-90 मिनट 

विषय- हिंदी                                                                                                       पूर्णांक-40

             सामान्य निर्देश :-

1.सभी प्रश्नों का उत्तर छात्र यथासंभव अपनी भाषा में दें।

2.इस प्रश्न पत्र में कुल चार खंड है- क, ख, ग, घ

 3.प्रश्न पत्र के पहला पेज पर अपना नाम, रोल नबंर, कक्षा लिखना है और उसके बाद के सभी पेज पर अपना नाम लिखना है।

4.परीक्षा में निर्धारित समय अवधि का ध्यान रखें।  निर्धारित समय के बाद भेजा गया उत्तर पत्रक का जाँच नहीं किया जायेगा 

                  खंड - क (अपठित बोध)

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर  लिखिए:- 5

कभी-कभी  अचानक ही विधाता हमें ऐसे विलक्षण व्यक्तित्व से मिला देता है, जिसे देख स्वंय अपने जीवन की रिक्तता बहुत छोटी लगने लगती है हमें तब लगता है कि भले ही उस अन्तर्यामी ने हमें जीवन में कभी अकस्मात अकारण ही दंडित कर दिया हो किन्तु हमारे किसी अंग को हमसे विच्छिन्न कर हमें उससे तो वंचित तो नहीं किया। फिर भी हममें से कौन ऐसा मानव है जो अपनी विपत्ति के कठिन क्षणों में विधाता को दोषी नहीं ठहराता। मैंने अभी पिछले ही महीने, एक ऐसी अभिशप्त काया देखी है, जिसे विधाता ने कठोरतम दंड दिया है, किन्तु उसे वह नतमस्तक आनंदी मुद्रा में झेल रही है, विधाता को कोस कर 

नहीं।

() हमें अपने जीवन की रिक्तता कब छोटी लगने लगती है?

I. दूसरे की छोटी रिक्तता देखकर                          ii. दूसरों की बड़ी रिक्तता देखकर

iii. अपनी किस्मत को सोचकर                         iv. ईश्वर को याद करके।

(ख) मनुष्य अपने जीवन में अकस्मात अकारण दंडित होने का दोष किसे देता है? 

i. दूसरे मनुष्य को                                ii. माता-पिता को 

iii. ईश्वर को                                      iv. इनमें से कोई नहीं

(ग) लेखक ने पिछले महीने जो काया देखी थी उसे अभिशप्त क्यों कहा?

i. उसकी सुन्दरता देखकर                      ii. अनजाने में शाप से ग्रस्त होने के कारण

iii. वरदान पाने के कारण                       iv. शारीरिक विकलांगता के कारण।

(घ) वह उस दंड को कैसे झेल रही थी?

i. खुशी-खुशी                                    ii. दुखी होकर

iii. ईश्वर को दोष देकर                        iv. निष्प्राण मांसपिंड बनकर।

(ङ) 'अभिशप्त काया देखी'-में रंगीन अंश है

i. संज्ञा.                                ii. सर्वनाम

iii. विशेषण                          iv. क्रिया विशेषण।     

प्रश्न-.2- निम्नलिखित पद्यांश को पढकर प्रश्नो के उत्तर लिखिए :- 5

कभी अचानक भूतों का- सा

प्रकट विकट महा-आकार।

कड़क-कड़क जब हँसते हम सब

थरथरा उठता है संसार।

फिर पटियों के बच्चों से हम

सुभग सीप के पंख पसार।

समुद तैरते शुचि ज्योत्स्ना में,

पकड़ इंदु के कर सुकुमार।

() बादल कैसे प्रकट होते हैं?

I. जानवरों के समान                                 ii. राक्षसों के समान

iii. भूतों समान                                       iv. मनुष्यों के समान।

(ख) संसार कब भयभीत हो उठते हैं?

i. बादलों के उमड़ने पर                          ii. बादलों के गरजने से

iii. बादलों के बरसने पर                       iv. बादलों के बरसने पर  

(ग) बादलों को किसके समान बताया गया है?

i. चिड़िया के बच्चों के समान                         ii. पक्षी के बच्चों के समान

iii. परियों के बच्चों के समान                        iv. मनुष्य के बच्चों के समान     

(घ) बादल किसके हाथों का सहारा लेकर उड़ते फिरते हैं?

i. चंद्रमा के किरणों का                                 ii. सूर्य के किरणों का

iii. तारों के किरणों का                                iv. जुगनू के किरणों का।

 () ज्योत्स्ना शब्द का पर्यायवाची इनमें से कौन-सा शब्द है?

i. सीप                                      ii. पवित्र

iii. मोती                                   iv. चाँदनी।  


   – (व्याकरण) 

3. कारक के कितने भेद हैं? उनका नाम भी लिखें।  2

4. निम्नलिखित वाक्यों में रंगीन शब्दों में कौन सा कारक है :-  2

(क) मैं राम को पत्र लिखूँगा।

(ख) दिनेश ने खाना खाया।

5. निम्नलिखित शब्दों का विलोम शब्द लिखें:-                       2

     आकाश, आशा,निकट,ऊंचा।


खंड–ग(पाठ्य पुस्तक)

6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-  8

 ()नागराजन के एल्बम हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई?

(अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?

(ग)   मां मोहन के ऐसे -ऐसे कहने पर क्यों घबरा रही थी?

 ()  'सागर ने रास्ता छोड़ा परबत ने शीश झुकाया'साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो।

(कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहां उसने क्या हरकत की?

()' साथी हाथ बढ़ाना' कविता से क्या शिक्षा मिलती है?

7. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए:- 4

() दशरथ के मृत्यु के समय भरत कहाँ थे?

(ख) चित्रकूट में किसका आश्रम था?

(ग) भरत अयोध्या से कहाँ चले गए?

(घ) रावण की बहन कौन थ?

(ङ) सीता हरण का सुझाव रावण को किसने दिया?

(च)  सीता किस पर मुग्ध हो गई? 

  (लेखन)

   8.  निम्नलिखित मे से किन्ही एक विषय पर 100- 150 शब्दों मे अनुच्छेद लिखें :-  1×4=4

.लाॅकडाउन का अनुभव                . मोबाइल के गुण दोष

            .मेरा प्रिय त्योहार                            . मेरा प्रिय पुस्तक

9. खेल सामग्रियों के अभाव के कारण सभी बच्चे खेल में शामिल नहीं हो पाता अतः खेल सामग्रियों की व्यवस्था करवाने के लिए प्राचार्य महोदय को प्रार्थना पत्र लिखिए। 4

 अथवा 

अपने छोटे भाई को बुरी संगति से दूर रहने की सलाह देते हुए  एक पत्र लिखिए ।

10. निम्न में से किसी एक विषय संवाद लेखन  कीजिए-  1×4=4   

. दो दोस्तों के बीच आने वाले परीक्षा पर संवाद।                             

ख.   पिता और पुत्र के बीच  घूमने जाने के लिए संवाद


No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...