ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Sunday 6 September 2020

कक्षा -11 सामयिक परीक्षा -1 pt-1 session 2019-20

 








वेद  गौतम जी  के सौजन्य से  :—




केन्द्रीय विद्यालयश्योपुर (भोपाल- संभाग)मध्यप्रदेश                          

          प्रथम आवधिक परीक्षा-२०१९-२०                                  विषय हिंदी(केन्द्रिक)

समय: 1:30 घण्टे           कक्षा-११वीं                     पूर्णांक:-५०                                   

नोट- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है|           

प्रश्न-१ निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए |(१० अंक)         

रोटी उसकी,जिसका अनाज,जिसकी जमीन,जिनका श्रम ;

अब कौन उलट सकता स्वतंत्रता का सुप्रसिद्ध ,सीधा क्रम है | 

आजादी है अधिकार परिश्रम का पुनीत फल पाने का ,

आजादी है अधिकार शोषणों की धज्जियाँ उड़ने का |

गौरव की भाषा नई  सीख,भिखमंगों की आवाज बदल, 

सिमटी बाँहों को खोल गरुड़, उड़ने का अब अंदाज बदल |

स्वाधीन मनुज की इच्छा के आगे पहाड़ हिल सकते है ;

रोटी क्या? ये अंबरवाले सारे सिंगार मिल सकते है |

क - आजादी क्यों आवश्यक है ?

ख -सच्चे अर्थों में रोटी पर किसका अधिकार है ?

ग - कवि ने किन पंक्तियों में गिडगिडाना छोड़कर स्वाभिमानी बनने को कहा है ?

घ -कवि व्यक्ति को क्या परामर्श देता है ?

ड-आजाद व्यक्ति क्या कर सकता है ?

प्रश्न२निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए|                                                       अंक 

       सिने जगत के अनेक नायक-नायिकाओं,गीतकारों,कहानीकारों और निर्देशकों को हिंदी के माध्यम से पहचान मिली है |यही कारण है कि गैर-हिंदी भाषी कलाकार भी हिंदी की ओर आए हैं | समय और समाज के उभरते सच को परदे पर पूरी अर्थवत्ता में धारण करने वाले ये लोग दिखावे के लिए भले ही अंग्रेजी के आग्रही हों,लेकिन बुनियादी और जमीनी हकीकत यही है कि इनकी पूँजी, इनकी प्रतिष्ठा का एकमात्र निमित्त हिंदी ही है | लाखों करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले ये सितारे हिंदी फिल्म और भाषा के सबसे बड़े प्रतिनिधि हैं | 

       ‘छोटा परदा ने आम जनता के घरों में अपना मुकाम बनाया तो लगा हिंदी आम भारतीय की जीवन-शैली बन गई | हमारे आद्यग्रंथों- रामायण और महाभारत को जब हिंदी में प्रस्तुत किया गया तो सड़कों का कोलाहल सन्नाटे में बदल गया | ‘बुनियाद’  और ‘हम लोग’ से शुरू हुआ सोप ऑपेरा का दौर हों या सास-बहू धारावाहिकों का, ये सभी हिंदी की रचनात्मकता और उर्वरता के प्रमाण है | ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से  करोड़पति चाहे जो बने हों,पर सदी के महानायक की हिंदी हर दिल की  धड़कन और हर धड़कन की भाषा बन गई| सुर और संगीत की प्रतियोगिताओं में कर्नाटक, महाराष्ट्र ,गुजरात, असम, सिक्किम जैसे गैर-हिंदी क्षेत्रों के कलाकारों ने हिंदी गीतों के माध्यम से पहचान बनाई |ज्ञानगंभीर ‘’डिस्कवरी’’ चैनल हो या बच्चों को रिझाने- लुभाने वाला ‘’टॉम ऐंड जेरी’’ इनकी हिंदी उच्चारण की मिठास और गुणवत्ता अदभुत ,प्रभावी और ग्राह्य है| धर्म-संस्कृति ,कलाकौशल ,ज्ञान-विज्ञान के सभी कार्यक्रम हिंदी की संप्रेषणीयता के प्रमाण है |  

क उपर्युक्त गद्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए |

ख- छोटा परदा से क्या तात्पर्य है ? 

ग ‘’सदी का महानायक’’ से लेखक का संकेत किस फ़िल्मी सितारे की ओर है ? 

घ- फिल्म ओर टी.वी.ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में क्या भूमिका निभाई है?संक्षेप में लिखिए| ड- ‘उच्चारण’ ओर ‘भारतीय’ शब्दों के उपसर्ग प्रत्यय बताइए | 

च -सड़कों का कोलाहल सन्नाटे में किस प्रकार बदल जाया करता था ?

प्रश्न ३-निम्नलिखित में से प्रश्नों के उत्तर लिखिए |  15 अंक      

क -‘’नमक का दारोगा’’ कहानी के शीर्षक के औचित्य पर विचार करते हुए इस कहानी के दो अन्य शीर्षक लिखिए |

ख-‘’नमक का दारोगा’’ कहानी का नायक कौन है ? उसकी चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |

ग- कबीर के अनुसार मानव शरीर का निर्माण किन पञ्च तत्वों से हुआ है ? ईश्वर की सर्व व्यापकता को किन  किन उदाहरणों द्वारा स्पष्ट किया गया है ?

घ- लेखक ने लता की गायकी की किन विशेषताओं को उजागर किया है? आपको लता की गायकी में कौनसी विशेषताएं नज़र आती हैं?उदाहरण सहित बताओ |                                           अथवा

शास्त्रीय संगीत का ित्रपट संगीत से पार्थक्य एवं दोनों के अन्तर्संबंधकी विवेचना कीजिए

ड. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती हैं ? वह रूप कैसा है ?

्रश्न ४- केन्द्रीय विद्यालय,श्योपुर के प्राचार्य महोदय को ११ वीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप लिखिए |                                           ५ अंक  

अथवा 

बढती हुई महँगाई पर चिंता प्रकट करते हुए ‘’दैनिक भास्कर’’ समाचार पत्र, श्योपुर के संपादक को मंगलेश की ओर से एक पत्र लिखिए |

प्रश्न ५ x|ka’k ij vk/kkfjr iz’uksa ds mRrj nhft,& ८ अंक 

nqfu;k lksrh Fkhij nqfu;k dh thHk tkxrh FkhA losjsnsf[k, rks ckyd&o`n~/k lcds eqWag ls ;gh ckr lqukbZnsrh FkhA ftls nsf[k,] ogh iafM+r th ds bl O;ogkj ijVhdk&fVIi.kh dj jgk FkkfuUnk dh ckSNkj gks jghFkhekuks lalkj ls vc ikih dk iki dV x;kA ikuh dks nw/k ds uke ls cspus okyk XokykdfYir jkst+ukeps Hkjusokys vf/kdkjh oxZjsy esa fcuk fVdV lQ+j djus okysckcw yksxtkyh nLrkost cukus okys lsB vkSj lkgwdkj] ;slc&ds&lc nsorkvksa dh HkkWafr xjnusa pyk jgs FksA

¼d½ ^nqfu;k lksrh Fkhij nqfu;k dh thHk tkxrh Fkh* & ls ys[kd dk D;k

      RkkRi;Z gS\ 2

¼[k½ iafM+r vyksihnhu ij fuUnk dh ckSNkjsa D;ksa gksjgh Fkh\ 2

¼x½ iafaaaaaaaaaM+r vyksihnhu dh vkykspuk esadsSls&dSls yksx ’kkfey Fks\

(घ) ^lHkh ds lHkh nsorkvksa dh rjg xnZu pyk jgsFksAbl okDesa yksxksa dh fdl eukso`fRr dkirk pyrk gS \D;k bl fLFkfr dks orZeku le; lsns[kdj tksM+dj ns[kk tk ldrk gS \

प्रश्न  ) अधोलिखित पद का भाव व शिल्प सौन्दर्य व स्पष्ट करें |             ६ अंक    

हम तौ एक एक करि जांनां

ोई कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां ॥

एकै पवन एक ही पानीं एकै जोति समांनां ।

एकै खाक गढ़े सब भांड़ै एकै कोंहरा सांनां ॥

जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई ।

सब घटि अंतरि तूँही व्यापक धरै सरूपै सोई ॥ 

 

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...