ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Tuesday 31 March 2020

Class -11 model paper marks-80

मॉडल परीक्षा 2019 20
               कक्षा ग्यारहवीं      विषय हिंदी        पूर्णांक 80
 सामान्य निर्देश
१.  सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
२.  इस प्रश्न पत्र में तीन खंड है।
३.  भाषा की शुद्धता और क्रमबद्धता का ध्यान रखें। 
                                            खंड   (क)   अपठित बोध
प्रश्न १.  नीचे लिखे गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों का उत्तर दें?    9
 स्वतंत्र भारत का संपूर्ण दायित्व आज विद्यार्थी के ऊपर है क्योंकि आज जो विद्यार्थी है , वही कल स्वतंत्र भारत के नागरिक होंगे। भारत की उन्नति और उसका उत्थान उन्हीं की उन्नति और उत्थान पर निर्भर करता है। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने भावी जीवन का निर्माण बड़ी सतर्कता और सावधानी  के साथ करें। उन्हें प्रतिक्षण अपने राष्ट्र ,अपने समाज ,अपने धर्म ,अपनी संस्कृति को अपनी आंखों के सामने रखना चाहिए  ताकि उनके जीवन से राष्ट्र को कुछ बल प्राप्त हो सके। जो विद्यार्थी राष्ट्रीय दृष्टिकोण से अपने जीवन का निर्माण नहीं करते वे राज्य और समाज के लिए भार (बोझस्वरूप होते हैं।
१. भारत की उन्नति किस पर और क्यों निर्भर करती है?                           2
२. विद्यार्थियों को अपने भावी जीवन का निर्माण किस प्रकार करना चाहिए?             2
३.  किस प्रकार के विद्यार्थी अपने राष्ट्र और समाज के लिए भार स्वरूप होते हैं?          2
४.  विद्यार्थी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह किस प्रकार कर सकता है?            2
५.  गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए?                                            1
प्रश्न २.  नीचे लिखे गए पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों का उत्तर दीजिए?  8
  ब्रह्मा से कुछ लिखा भाग्य में मनुज नहीं लाया है,
   अपना सुख उसने अपने भुजबल से ही पाया है।
  प्रकृति नहीं डरकर झुकती है कवि भाग्य के बल से,
 सदा हारती वह मनुष्य के उद्यम से, श्रम जल से।
ब्रह्मा का अभिलेख पढ़ा करते निरुद्यमी प्राणी,
 धोते वीर कु ..अंक भाल के बहा भ्रुवों से पानी।
 भाग्यवाद आवरण पाप का और शस्त्र शोषण का,
 जिससे रखता दवा एक जन भाग दूसरे जन का।
१.  प्रकृति मनुष्य के आगे कब झुकती है?                        2
२. भाग्य लेख कैसे लोग पढ़ते हैं?                                1
3. भाग्यवाद को 'पाप का आवरण ' और 'शोषण का शस्त्र '  क्यों कहा गया है?          2
४.  इस काव्यांश से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?                        2                          
५.  उपर्युक्त  पद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए?                             1
                                                           खंड (ख)  रचनात्मक लेखन
प्रश्न ३.  क्लर्क के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए किसी कंपनी के मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिखिए?     5
                 अथवा 
 अपने मित्र को एक पत्र लिखिए जिसमें किसी रमणीय स्थल का संक्षिप्त वर्णन किया गया हो?
प्रश्न ४.  दहेज प्रथा एक अभिशाप पर निबंध तैयार कीजिए?    10        
                                     :  अथवा 
  ग्रामीण जीवन पर एक निबंध तैयार कीजिए?
प्रश्न ५. आपके विद्यालय में वृक्षारोपण पर एक प्रतिवेदन तैयार कीजिए?    5
प्रश्न ६.  निम्नलिखित प्रश्नों  मैं से किन्हीं पांच के उत्तर दीजिए? (पहले दो अनिवार्य है) 7
१.  पत्रकारिता के विविध प्रकारों पर प्रकाश डालिए?    2
२.  समाचार पत्र के प्रमुख तत्वों पर प्रकाश डालिए?     2
३.  एंकर बाइट से क्या आशय है?    1
४.  ड्राई एंकर से क्या अभिप्राय है?   1
५.  एंकर पैकेज से क्या आशय है?     1
६.  संचार के मूल तत्व पर विचार कीजिए?     1
७.   सांकेतिक संचार से क्या तात्पर्य है?       1                   
                                         खण्ड ग ( पाठ्यपुस्तक)
प्रश्न ७.  निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही पांच का उत्तर दीजिए? 10
   १.  नमक का दरोगा कहानी के आधार पर सामाजिक यथार्थ के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए?   2
२.  पाठ में मियां नसीरुद्दीन का सब चित्र लेखिका ने कैसे खींचा है?             2
३.  विदाई का समय करुणा उत्पादक होता है इस तथ्य को से प्रमाण सहित सिद्ध कीजिए?         2
४.  धन राम मोहन को अपना प्रतिद्वंदी क्यों नहीं समझता था?                     2
५. स्पीति के लोग जीवन यापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं?              2
६.  मियां नसीरुद्दीन की कौन सी बातें आपको अच्छी लगी?              2
प्रश्न ८.  निम्नलिखित किन्ही पाँच  प्रश्नों के उत्तर दीजिए?  2×5=10
१. मरम कोई नहीं जाना   कबीर की इस पंक्ति का भावार्थ स्पष्ट कीजिए?       2 
२.  वे आंखें कविता में कवि पंत जी ने क्या स्पष्ट किया है?           2
३.  चंपा की किन्हीं पांच विशेषताओं का उल्लेख कीजिए?            2
४.  लक्ष्य की प्राप्ति में इंद्रियां बाधक होती हैं,  हे भूख मत मचल पाठ के आधार पर अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए?2
५.  समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?  2
६.  पानी के रात भर गिरने और प्राण मन घिरने में परस्पर क्या संबंध है?  2
प्रश्न ९.  निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए? 7
 कभी ऐसा भी होता कि जब मैं किसी जलसे में पहुंचता हूं तो मेरा स्वागत भारत माता की जय इस नारे के साथ जोर से किया जाता। मैं लोगों से अचानक पूछ बैठता कि इस नारे से उनका क्या मतलब है? यह भारत माता कौन है जिसकी वे जय चाहते हैं। मेरे सवाल से उन्हें कुतूहल और ताज्जुब होता और वह कुछ जवाब न बन पड़ने पर भी एक दूसरे की तरफ या मेरी तरफ देखने लग जाते। मैं सवाल करता ही रहता।
आखिर एक हट्टे कट्टे जाट ने जो अनगिनत पीढियों से किसानी करता आया था जवाब दिया कि भारत माता की जय  से उनका मतलब धरती से है। कौन सी धरती?
खास उनके गांव की धरती या जिले की या सूबे की या सारे हिंदुस्तान की धरती से उनका मतलब है? इस तरह सवाल जवाब चलते रहते यहां तक कि वे उूबकर मुझसे कहने लगते कि मैं ही बताऊं।
१.  निबंध  तथा लेखक का नाम लिखिए?   1
२.  जवाहरलाल नेहरू किसानों से अक्सर क्या प्रश्न पूछते थे और क्यों?   2
३.  एक जाट किसान ने भारत माता का क्या अर्थ बतलाया?   1
४. अक्सर किसान नेहरू जी के प्रश्नों से क्यों  ऊब जाते थे?     1
५.  नेहरू जी जब जलसे में पहुंचते थे, तो उनका स्वागत किस प्रकार होता था?   2
प्रश्न १०.  निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए?    2×3=6
                        मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती
             पुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती
           गद्दारी लोभ की मुट्ठी सबसे ख़तरनाक नहीं होती
             बैठे-बिठाए पकड़े जाना बुरा तो है
            सहमी सी चुप में जकड़े जाना बुरा तो है
             पर सबसे खतरनाक नहीं होता ।
१.  सबसे खतरनाक नहीं होती वाक्यांश की आवृत्ति करके लेखक क्या कहना चाहता है?
२.  गद्दारी और लोभ की मुट्ठी में भी कवि को कौन सी अच्छाई नजर आती है?
३.  'बैठे-बिठाए पकड़े जाना ' तथा 'सहमी सी चुप में जकड़ना'  से भी खतरनाक क्या हो सकता है?
प्रश्न ११.   निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के  अनुसार क्रम से लिखें?   3
  १.  क्या  २.   कर्म   ३.  क्रम   ४.  कोमलता 
  ५.  कुसंगति   ६.  कल्पना  ७.   कायरता ८.  क्रोध

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...