ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Tuesday 31 March 2020

कक्षा -9 pt-3

सामयिक परीक्षा- 3

कक्षा- 9                                                                                                                      समय-90मिनट
               विषय-हिंदी                                                                                                                   अंक-40
       सामान्य निर्देश:
1) इस प्रश्न पत्र के खंड हैं क    ड़
2) सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है
                                                                                   खंड-क
1-निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए : 1+1+1+1+1=5
यदि हमारे वृक्ष स्वस्थ हैं, तो निश्चित मानिए हम भी स्वस्थ हैं हमें तो प्राणवायु उन्हीं से मिलती है । हम कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं या उन्हें देते हैं और बदले में ऑक्सीजन देते हैं। जो हमारे जीवन की हर गतिविधि के लिए आवश्यक है । हमारे स्वास्थ्य का हर बिंदु ऑक्सीजन की उपलब्धता से अनुप्राणित है भले ही या बात हमें कल्पना लोक लगती हो, लेकिन या वैज्ञानिक प्रामाणिकता भी रखती है, इसमें रत्ती भर भी संदेह करने की गुंजाइश नहीं है यदि हम आस-पास खड़े वृक्षों की रक्षा का जिम्मा अपने कंधे पर उठा ले, तो निश्चित मानिए हमने अपने स्वास्थ्य को लंबे समय तक स्वस्थ रखने की गारंटीप्राप्त कर ली है वृक्षों की रक्षा में ही हमारे जीवन की सुरक्षा का राज छिपा है कहा जाता है एक स्वस्थ मन हजारों सोने के सिंहासनों से कहीं अधिक मूल्यवान होता है क्योंकि स्वस्थ मन ही स्वस्थ देश की रचना करने में समर्थ है
(क) इस अनुच्छेद एक शीर्षक लिखिए
(ख) ेश का निर्माण कौन कर सकता है ?
() मनुष्य को प्राणवायु किस से प्राप्त होती है?
(घ) जीवन की सुरक्षा का राज किस में छिपा है ?
ड़) हजारों सोने के सिंहासनों से अधिक क्या मूल्यवान होता है ?
2-निम्नलिखित अपठित पघांश को पढ़कर उत्तर दीजिए : 1+1+1+1+1=5
तुम्हारी में निश्चल आंखे
तारों- सी चमकत है मेरे अकेलेपन की रात के आकाश में
प्रेम पिता का दिखाई नहीं देता है
जरूर दिखाई देती होगी नसीहतें
नुकीले पत्थरों-सी
दुनिया भर के पिताओं की लंबी कतार में
पता नहीं कौन सा कितना करोड़वां नंबर है मेरा
पर बच्चों के फूल वाले बगीचे की दुनिया में
तुम अवल हो पहली कतार में मेरे लिए
मुझे माफ करना मैं अपनी मूर्खता और प्रेम में समझता था
मेरी छाया के तले ही सुरक्षित रंग बिरंगी दुनिया होगी तुम्हारी
अब जब तुम सचमुच की दुनिया में
निकल गई हो मैं खुश हूं सोच कर कि
मेरी भाषा के अहाते से परे तुम्हारी परछाई।
1) इस पद्यांश एक शीर्षक लिखिए ।
2) प्रायः बच्चों को पिता की सीख कैसी लगती है ?
3) माता पिता के लिए अपना बच्चा सर्वश्रेष्ठ क्यों होता है ?
4) नुकीली पत्थर- सी पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?
5) बच्चे किस दुनिया में अव्वल हैं ?
खंड-ख
3-निम्नलिखित पठित गघांश को पढ़कर उत्तर दीजिए : 1+1+1+1+1=5
टोपी आठ आने में मिल जाती है और जूते उस जमाने में भी पांच रूपए से कम में क्या मिलते होंगे । जूता हमेशा टोपी से कीमती रहा है अब तो जूते की कीमत और बढ़ गई है और एक जूते पर 25 टोपियां न्योछावर होती हैं तुम भी जूते और टोपी के अनुपातिक मूल्य के मारे हुए थे । यह विडंबना मुझे इतनी तीव्रता से पहले कभी नहीं चुभी जितनी आज चुभ रही है ,जब मैं तुम्हारा फटा जूता देख रहा हूं । तुम महान कथाकार ,उपन्यास -सम्राट ,युग प्रवर्तक जाने क्या- क्या कहलाते थे, मगर फोटो में भी तुम्हारा जूता फटा हुआ है ।
1) पाठ का नाम तथा लेखक का नाम बताइए।
2) यहां टोपी का क्या आशय है?
3) यहां  तुम” कहकर किससे बात हो रही है ?
4) जूते का प्रतीक अर्थ क्या है ?
5) जूता हमेशा टोपी से कीमती रहा है इस पंक्ति का भाव स्पष्ट करिए ।
4-निम्नलिखित पठित पघांश को पढ़कर उत्तर दीजिए :1+1+1+1+1=5
क्या अंतरिक्ष में गिर गई है सारी गेंदे
क्या दीमकों को ने खा लिया है
सारी रंग बिरंगी किताबों को क्या
काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं सारे खिलौने
क्या किसी भूकंपमें ढह गई है
सारे मदरसे की इमारतें क्या
सारे मैदान ,सारे बगीचे और घरों के आंगन
खत्म हो गए हैं एकाएक ।
1) काम पर जाते बच्चों को देखकर कवि के मन में क्या-क्या प्रश्न उठते हैं ?
2) विने सारे खिलौनों के काले पहाड़ के नीचे दब जाने के बात क्यों कहीं है ?
3) कवि किताबों खिलौनों और मदरसों की व्यवस्था किसके लिए चाहता है ?
4) कविता का नाम तथा कवि का नाम बताइए ।
5) भूकंप शब्द में उपसर्ग तथा मूल शब्द बताइए ।
खंड-ग
5-निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन (3)प्रश्नों के उत्तर दीजिए:4
   क)  बच्चे काम पर जा रहे हैं कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।
    ख) क्या यमराज की दिशा कविता प्रतीकात्मक है तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
  ग) मेघ आए कविता में कवि ने आकाश में बादल और गांव में मेहमान के आने का जो रोचक वर्णन किया है उसे लिखिए 
  घ हरिशंकर परसाई ने प्रेमचंद का जो शब्द चित्र हमारे सामने प्रस्तुत किया है उससेप्रेमचंद के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी        विशेषताएं उभरकर सामने आती हैं बताइए
 ड) र टामस ‘हे’ के मैना पर दया दिखाने के क्या कारण थे, बताइए ।
6-निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन (2)प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-3
1) माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था ?
2) माटी वाली का रोटियों का इस तरह हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है ?
3) रीढ़ की हड्डी” एकांकी शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए ।
4) कथावस्तु के आधार परआप “रीढ़ की हड्डी एकांकी का मुख्य पात्र किसे मानते हैं और क्यों ?
खंड  घ
7  दो छात्र या छात्राएं हिंदी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर बात कर रही हैं इस संबंध में 100 शब्दों का एक संवाद लेखन लिखिए 5
                                            अथवा
छात्रावास में रहने वाले अपने छोटे भाई या बहन को प्रात काल उठकर घूमने तथा योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हुए एक पत्र लिखिए ।
8-निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 से 250 शब्दों में एक निबंध लिखिए : 5
1) बढ़ती महंगाई (विचार बिंदु :भूमिका ,महंगाई बढ़ने के कारण, परिणाम ,उपसंहार ।
2) पुस्तकों का महत्व ( विचार बिंदु) : भूमिका, पुस्तक के प्रेरणा के स्रोत,पुस्तकें हमारी मित्र, मनोरंजन के साधन,उपसंहार ।
9-निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : -3
1) निम्नलिखित किन्हीं शब्दों में कौन सा प्रत्यय है बताइए।
1-पारलौकिक 2-ईमानदारी3- महानता 4-जेठान
ख)निम्नलिखित किन्हीं 2समास पदों का विग्रह करके उसका नाम बताइए :
1-मेघनाद 2-विघाधन 3पंचतत्व 4ऊपर- नीचे
)  उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा देते हुए एक उदाहरण लिखिए ।
) सूरदास अबला हम भोरी,गुर चांटी ज्यौ पांगी । इस पंक्ति में कौन स अलंकार है।

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...