ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Saturday 29 February 2020

कक्षा -११ पट-२ ४० marks

                   केंद्रीय विद्यालय एनएलसी नेवेली
                       आवधिक परीक्षा द्वितीय
    कक्षा ग्यारहवीं      विषय हिंदी     पूर्णांक 40

सामान्य निर्देश
१. इस प्रश्न पत्र में तीन खंड है... क ख ग 
२.  तीनों खंडों के उत्तर देना अनिवार्य है।
३.  यथासंभव तीनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखें।
                                        
                            खंड क
प्रश्न १.  निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए? 4 
   मानव नाशवान प्राणी है। वह जन्म लेने के बाद मरता अवश्य है। अन्य लोगों की भांति महापुरुष भी नाशवान है। वे भी समय आने पर अपना शरीर छोड़ देते हैं पर वह मर कर भी अमीर हो जाते हैं। वे अपने पीछे छोडे़ गए कार्य के कारण अन्य लोगों द्वारा याद किए जाते हैं। उनके यह कार्य चिर स्थाई होते हैं और समय के साथ-साथ परिणाम और बल में बढ़ते जाते हैं। ऐसे कार्य के पीछे जो उच्च आदर्श होते हैं , वे स्थाई होते हैं और बदलती परिस्थितियों में नए वातावरण के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं। संसार ने पिछली 25 शताब्दियों से  भी अधिक मैं जितनी भी महापुरुषों को जन्म दिया है, उनमें गांधी जी को यदि आज भी नहीं माना जाता तो भविष्य में उन्हें सबसे बड़ा माना जाएगा क्योंकिउन्होंने अपने जीवन की गतिविधियों को विभिन्न भागों में नहीं बांटा बल्कि जीवन धारा को सदा एक और अवि भाज्य माना।
१.  उचित शीर्षक दीजिए?
२.  सामान्य मनुष्य और महापुरुष में क्या अंतर है?
३.  गांधीजी को भविष्य में सबसे बड़ा क्यों माना जाएगा?
४.  महापुरुषों को क्यों याद किया जाता है
प्रश्न २.  निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 5
           भयानक सूखा है।
           पक्षी छोड़कर चले गए हैं पेड़ों को
                                       
बिलों को छोड़कर चले गए हैं चींटे चींटियाँँ
 देहरी और चौखट का पता नहीं कहां किधर चले गए हैं घरों को छोड़कर।
  कहते हैं पिता ऐसा अकाल कभी नहीं देखा
  ऐसा अकाल की बस्ती में दूबतक झुलस जाए सुना नहीं कभी।
    दूब  मगर मरती नहीं कहते हैं वे आैर हो जाते है चुप।
      निकलता हूं मैं दूब की तलाश में
छान डालता हूं गली चौराहे
अचानक मुझे दिख जाती है शीशे के बिखरे टुकड़ों के बीच एक हरी पत्ती।
   दूब है, हाँ हाँ दूब है .....
     पहचानता हूं मैं
लौटकर यह खबर देता हूं पिता को
   अंधेरे में दमक उड़ता है उनका चेहरा
   " है ,  अभी बहुत कुछ है मगर बची है दूब।
                               बुदबुदाते हैं वे।
१.   सूखे की भयानक ता को कवि ने कैसे उभारा है?
२.  '  अकाल के डर से घरों को छोड़कर चले गए हैं'  यह  भाव कविता की किन पंक्तियों में व्यक्त हुआ है?
३.  पिता को भीषण अकाल में दूब क्यों याद आती है?
४.  कभी दूब की तलाश में क्यों निकल पड़ता है?
५.  अंधेरे में पिता का चेहरा क्यों दमक उठता है?
                                                                   खंड ख
प्रश्न ३.  नीचे लिखे किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए?4
1. कवियत्री स्वयं को निरीह और बेचारा क्यों बनाना चाहती हैं?
२.  सपनों के मर जाने को सबसे खतरनाक क्यों कहा गया है?
३.  कवित्री भूख प्यास नींद से क्यों बचना चाहती हैं?
४.  गजल नामक कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए?
प्रश्न ४.  नीचे लिखे गए किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।4
१.  सरकारी कार्यालयों में काम जटिल और लंबी क्यों हो जाते हैं?
२.  अमित अपने गणित अध्यापक से नाराज न होकर अपनी मां से क्यों नाराज होता है?
३.  रजनी के चरित्र की विशेषताएं लिखिए?
प्रश्न ५. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?4+4
१. लता मंगेशकर के गायन की विशेषताओं को बताइए?
२. बेबी की जिंदगी में तातुश का परिवार ना आया होता तो उसका जीवन कैसा होता?  कल्पना करें और लिखें?
प्रश्न ६.   नीचे लिखे गए प्रश्नों में से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।4
१.  पत्रकारिता क्या है समझाइए?
२.  एंकर बाइट से क्या आशय है?
३.  फोन इन का क्या आशय है?
४.  मुद्रण क्या है समझाइए?
५.  संवाददाता का क्या कार्य है समझाइए?
                                                               खंड ग                                    
प्रश्न ७.  दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे अपने मोहल्ले की सफाई कराने का अनुरोध कीजिए?  5
प्रश्न ८.  विद्यालय के अंदर होने वाले वार्षिकोत्सव पर एक प्रतिेवेदनलिखिए? 3
प्रश्न ९.  नारी शिक्षा पर एक आलेख तैयार कीजिए? 3

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...