केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -
आवधिक परीक्षा -द्वितीय ( 2018-19)
कक्षा-XI विषय -हिंदी
समय-1.5 घंटा पूर्णांक-50
(खंड-क )
1.अपठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिये:-
पुरूष हो पुरूषार्थ करो, उठो
पुरूष क्या, पुरूषार्थ हुआ न जो,
हृदय की सब दुर्बलता तजो
प्रबल जो तुम में पुरूषार्थ हो
प्रगति के पथ में विचरो उठो,
पुरूष हो पुरूषार्थ करो, उठो।
न पुरूषार्थ बिना कुछ स्वार्थ है,
न पुरूषार्थ बिना परमार्थ है।
समझ लो यह बात यथार्थ है।
कि पुरूषार्थ ही पुरूषार्थ है।
भुवन में सुख शांति भरो, उठो।
पुरूष हो, पुरूषार्थ करो, उठो।
न पुरूषार्थ बिना वह स्वर्ग है,
न पुरूषार्थ बिना अपवर्ग है।
न पुरूषार्थ बिना क्रियता कहीं,
न पुरूषार्थ बिना प्रियता कहीं।
सफलता वर-तुल्य वरो, उठो।
पुरूष हो पुरूषार्थ करो, उठो।
न जिसमें कुछ पौरूष हो यहाँ
सफलता वह पा सकता कहाँ?
अपुरूषार्थ भयंकर पाप है,
न उसमें यश है, न प्रताप है।
न कृमि-कीट समान मरो, उठो।
पुरूष हो, पुरूषार्थ करो, उठो।
(क)प्रथम अनुच्छेद में कवि ने मनुष्य को क्या प्रेरणा दी है?1
(ख). मनुष्य पुरूषार्थ से क्या-क्या कर सकता है?1
(ग)‘सफलता वर-तुल्य वरो उठो’ पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।1
(घ)अपुरूषार्थ भयंकर पाप किस तरह है? स्पष्ट किजिए।1
(ङ) काव्याँश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 1
(च)'पुरुषार्थ' का संधि विच्छेद कीजिये। 1
(खंड-ख)
2.अपने प्रधानाचार्य को एक संक्षिप्त आवेदन पत्र लिखिए जिसमें खेल का सामान उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई हो। 6
अथवा
बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी को पत्र लिखिए जिसमें बिजली बार-बार जाने की शिकायत हो |
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 200 - 250 शब्दों में एक निबंध लिखिए | 10 (क) बेरोजगारी एक अभिशाप
(ख) विज्ञान वरदान है या अभिशाप |
4.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये- 4
(क)जनसंचार किसे कहते हैं?
(ख)हिंदी का पहला समाचार पत्र कब ,कहाँ से और किसके द्वारा प्रकाशित किया गया?
(ग)प्रिंट मिडिया के माध्यम क्या है?
(घ) समाचार के छः ककार लिखिए।
(खंड -ग)
8. निम्नलिखित काव्याँश का भाव व शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:- 5+5=10
कहांँ तो तय था चिरागांँ हरेक घर के लिए,
कहांँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।
यहांँ दरख्तों के साये में धूप लगती है,
चलो यहांँ से चलें और उम्र भर के लिए।
9.नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए .
(क) आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था? 3
(ख) 'जामुन का पेड़' कहानी में सरकार के किन-किन विभागों की चर्चा की गई है और पाठ से उनके कार्य के बारे में क्या अंदाजा मिलता है? 3
(ग) कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना। 3
10. राजस्थान में कितने प्रकार का पानी पाया जाता है। सबका विस्तार सेवर्णन कीजिए। 5
######$$$$$$$######
No comments:
Post a Comment