ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Saturday, 2 September 2023

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन । रिपोर्ट। प्रतिवेदन। Report। KENDRIYA VIDYALAYA GOPESHWAR। NATIONAL EDUCATION POLICY। IMPLEMENT

 



केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन



      राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू हुए तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। देशभर के संस्थानों में इसे लागू किया गया है। इसी शृंखला में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन किया गया । 


    इसी के अंतर्गत निम्नलिखित क़दम उल्लेखनीय हैं :—


  1. अभी केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में बालवाटिका की शुरुआत नहीं हुई है तथापि कक्षा एक में प्रवेश की आयु छह वर्ष कर दी गई है।

  2. कक्षा दो तक बच्चों को परीक्षा मुक्त रखा गया है। कक्षा तीन से बच्चों को परीक्षा देना निश्चित किया गया है।

  3. बच्चों के बस्तों का वज़न निर्धारित मानदंड अनुसार किया जा चुका है।

  4. बच्चों को खिलौना आधारित शिक्षा , प्ले स्कूल की तरह खेल-खेल में शिक्षा दिए जाने के प्रयास जारी हैं।

  5. बच्चे टीम में कार्य करें । टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए उन्हें अधिकतर सामूहिक गतिविधियाँ दी जा रही हैं।

  6. आलोचनात्मक सोच को विकसित करने के लिए पाठों की समाप्ति पर उन्हें आलोचनात्मक प्रश्न करने हेतु दिए जाते हैं। साथ ही स्वस्थ परिचर्चाओं में उन्हें शामिल किया जाता है।

  7. 21वीं सदी के कौशलों के विकास की ओर ध्यान दिया जा रहा है।

  8. बच्चों से पढ़ाई का भय दूर करने हेतु विद्यालय को क्रोध मुक्त परिसर में परिवर्तित किया जा चुका है। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

  9. इसके अतिरिक्त बच्चों को टोकरी बनाना, दरी बनाना , बुनाई आदि सिखाए गए हैं। 

  10. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का परम उद्देश्य है देश में अच्छे नागरिकों का निर्माण , सच्चे अर्थों में मानव बनाना , मानवता सिखाना। इसी क्रम में अच्छे चरित्र, अच्छे इन्सान बनाने हेतु उनमें नैतिक मूल्यों का प्रत्यारोपण किया जा रहा है। 

  11. संचार कौशलों के विकास हेतु मंचों आदि पर आने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।


    

       इस तरह से केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है। निकट भविष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरी तरह से विद्यालय में क्रियान्वित हो जाएगी। 



घनश्याम शर्मा

स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी

के वि गोपेश्वर

13/07/2023 


No comments:

Post a Comment

ADMISSION 2025-26। KVS। All files 🙏साभार संकलन🙏

 ➡️➡️   KVS ADMISSION 2025-26 ALL FILES click here ADMISSION 2025-26 ALL FILES click here