ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Tuesday, 31 March 2020

Class-12 HINDI marks-50 masik test-2

                                                     मासिक परीक्षा-2
                       कक्षा -12                                           समय-90
          विषय -हिन्दी                                            अंक-50

     सामान्य निर्देश:
1) इस प्रश्न पत्र में खंड हैं क ख ग घ ड़ तथा च ।
2) सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

                                                    खंड क
प्रश्न-१ निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2+2+2+1+1=8
महात्मा गांधी जी ने एक दिन प्रार्थना में कहा था कि मुझे जितना ज्ञान ज्यादा होता जाता है उससे मैं तो यह जानता हूं कि शहरी लोगों का देहातियों से घनिष्ठ संबंध है ।मैं तो कहूंगा कि जो कुछ हिंदुस्तान में मिलता है वहां किसानों के ही मार्फत  मिलता है।यदि वे  लोगो इनकार कर दे तोआपको लिए काम नहीं करें तो आपको भूखा मरना पड़ेगा उसमें महाराजा साहब का भी नंबर आ जाए और सेठ हुकुमचंद का भी नंबर आ जाए क्योंकि कोई भी चांदी या सोने से पेट नहीं भर सकता यह मेरी तरह सत्याग्रह करके नहीं किंतु यह कहकर इनकार करें कि हमें भरपेट भोजन नहीं मिलता तो हम भूखे रहकर काम कैसे करें तो शहरी लोगों को बड़ी मुसीबत उठानी पड़े आवश्यक परम है कि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिले ऐसा किए बिना सभी एक दिन परेशानी में पड़ जाएंगे यही मेरा सुझाव है अन्यथा भूखा मरने को तैयार हो जाओ शहरवासियों।
प्रश्न :
   क) आप कैसे कह सकते हैं कि शहर वासी किसानों पर निर्भर है।
    ख)  गांधीजी किसानों की भलाई के लिए कौन सा उपाय चाहते थे ?
  ग)  गांधी जी किसानों की भलाई किस लिए जाते थे?
      घ) ‌ महाराजा साहब किस कारण भूखे मर सकते हैं? 
      ड़)। इस गघांश का एक शीर्षक लिखिए।
प्रश्न-२ निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: 1+1+1+1+1=5
     माटी तुझे प्रणाम
मेरे पुण्य देश की माटी तू कितनी अभिराम ! 
तुझे लगा माथे से सारे कष्ट हो जाएं दूर 
क्षण भर में ही भूल गया मैं शत्रु यंत्रणा क्रूर
सुख स्फूति का इसी काया में हुआ पुना संचार
लगता है जैसे आज युगों के बाद मिला विश्राम
          माटी तुझे प्रणाम!
प्रश्न:
      क) इस कविता का एक शीर्षक लिखिए।
          ख) कवि  क्षणभर में क्या भूल गया है।
     ग)  कवि माटी को माथे से लगाकर कैसे अनुभूति करता है?
   घ) इस कविता में किस की महिमान्वित गाई गई है?
    ड़) किसको लगाने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

                                                              खंड ख

प्रश्न-३निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: 2+2+2+1+1=8

चार्ली पर कई फिल्म समीक्षकों ने ही नहीं, फिल्म कला के उस्तादोंऔर मानविकी के विद्वानों ने सिर धुने हैं और उन्हें नेति नेति कहते हुए भी यह मानना पड़ाता है कि चाली पर कुछ नया लिखना कठिन होता जा रहा है दरअसल सिद्धांत कला को जन्म नहीं देते कला स्वयं अपने सिद्धांत या तो लेकर आती है या बाद में उन्हें गढ़ना पड़ता है। जो करोड़ों लोग चार्ली को देखकर अपने पेट दुखा लेते हैं उन्हें जेम्स एजी की बेहद सारगर्भित समीक्षाओं से क्या लेना-देना है। वे चार्ली को समय और भूगोल से काट कर देखते हैं और जो देखते हैं उनकी ताकत अब तक ज्यों की त्यों बनी हुई है यह कहना कि वे चार्ली में खुद को देखते हैं दूर की कौड़ी लाना है लेकिन बेशक जैसा चाली वे देखते हैं वह उन्हें जाना पहचाना लगता है जिस मुसीबत में वह अपने को हर दसवें सेकेंड में डाल देता है। वह सुपरिचित सी लगती है।


प्रश्न:
क) चार्ली के बारे में समीक्षकों को क्या मानना पड़ा है ? 
 ख) कला तथा सिद्धांत के बारे में क्या बताया गया है?
  ग) चार्ली की फिल्मों का दर्शक पर क्या असर होता है तथा क्यों ?
  घ) चार्ली का समीक्षक विश्लेषण कैसे करते हैं ? 
   ड़)   चार्ली के बारे में दर्शक क्या सोचते हैं?

प्रश्न-४ निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  1+1+1+1+1=5
   
 खेती न किसान को भिखारी को न भीख बलि
बनिक को ना बनिक न चाकर को चाकरी 
जीविका विहीन लोग सीघमान सोच बस
कहे एक एकन सौं कहां जाई का करी ? 
बेदहूं पुरान कहीं लोकहूं बिलोकिअत 
सकारे सबै पै राम ! रावरें कृपा करी।  
दरिद्र दरसानन दयाई दुनी दीनबंधु ! 
दुरित दहन देखि तुलसी हहा करी। 

प्रश्न:
  क) कवि तथा कविता का नाम बताइए । 
    ख) कवि ने किस समस्या का चित्रण किया है ?
    ग) कवि ने किन किन वर्गों के बारे में बताया है ?
    घ) वेद और पुराणों में क्या कहा गया है?
    ड़) तुलसीदास ने दरिद्रता की तुलना किससे की है ?

                                         खंड -ग

प्रश्न-५ निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2+2+2=6

प्रश्न :
     १ - भाषा और बात परस्पर जुड़े होते हैं किंतु कभी-कभी भाषा के चक्कर में सीधी बात भी टेढ़ी हो 
                 कैसे हो जाती हैं?                     
 ‌ २-  कवितावली मैं उद्धत छंदों के आधार पर स्पष्ट करें कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक   
         विषमता की अच्छी समझ थी?
      ३-   नमक कहानी में भारत व पाक की जनता के आरोपित भेदभाव के बीच मोहब्बत का स्वाद खुला
              है कैसे?
   ४-   चार्ली सबसे ज्यादा स्वयं पर कब हंसता है ?
        ५-  जीजी ने इंदर सेना पर पानी पर के जाने को किस तरह से सही बताया है ।

                                       खंड-घ

प्रश्न-६ निम्नलिखित 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1+1+1+1=4 

1) पत्रकारिता में बीट शब्द का क्या है।
2) फीचर की विशेषताएं बताइए।
3) फीडबैक करता है?
4) साइबर पत्रकारिता करता है?
5) संपादकीय में लेखक का नाम क्यों है?
6) अंश कालिक पत्रकारों किस कहते हैं?
                                                
                                                                    खंड-ड़

प्रश्न-७ निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों का उत्तर दीजिए: 2+2=4

1) आपके ख्याल से पढ़ाई लिखाई के संबंध में लेखक और दत्ता जी राव का रवैया सही या लेखक के पिता का तर्क सहित उत्तर दें ।
2) श्रीसौंदलगेकर के अध्यापन की उन विशेषताओं को बताइए जिन्होंने कविता के प्रति लेखक के मन में रुचि जगाई ।
3) सिंधु सभ्यता की खूबी उसका सौंदे बौद्ध है जो राज्य पोषित या धर्म पोषित ना होकर समाज पोषित ऐसा क्यों कहा गया है ।
4) सिंधु सभ्यता को जल संस्कृति भी कहा जा सकता है इस कथन के पक्ष और विपक्ष में तर्क दीजिए ।
5) यशोधर बाबू का अपने बच्चों के प्रति कैसा व्यवहार था,सिलवर वेडिंग पाठ के आधार पर बताइए ।

                                                       खंड-च
प्रश्न -८ भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी अधिकारी का कारनामाआपने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है विवरण सहित पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखने का अनुरोध कीजिए । 5

प्रश्न-९ आज की तनावपूर्ण जीवनशैली विषय पर एक फीचर लिखिए । 5




  





No comments:

Post a Comment

Educational post 10

 CHANNEL Link  Click here