ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Saturday 29 February 2020

कक्षा -११ pt-२ ५० marks

केंद्रीय विद्यालय, बेंगडूबी
            आवधिक परीक्षा -02                                   सत्र 2019-20
कक्षा 11   समय-2:00 घंटे               विषय- हिन्दी                    अंक - 50
खंड 
1अपठित गदयांशो को पढ़कर निम्न प्रश्नों केउत्तर लिखिए 1x5=5 अंक
सामाजिक समानता का अभिप्राय है कि सामाजिक क्षेत्र में जाति धर्म व्यवसाय रंग आदि के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए सबको समान समझा जाए और सबको समान सुविधाएं दी जाएं हमारे देश में सामाजिक समानता का अभाव है जाति प्रथा के कारण करोड़ों व्यक्ति समाज में अछूत के रूप में रहते हैं उन्हें समाज से बहिष्कृत समझा जाता है और सामाजिक अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है हमारी समाज में लड़कियों के साथ भी भेदभाव बढ़ता जाता है माता-पिता भी उन्हें वे सुविधाएं नहीं देते जो वे अपने लड़के को देते हैं इस प्रकार की असमानता से बहुत सी लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास सुचारू रूप से नहीं हो पाता इससे समाज की उन्नति में बाधा पड़ती है इस प्रकार की समानता का दूर होना आवश्यक है नागरिक समता का अर्थ है कि राज्य में नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हो कानून और न्यायालयों में गरीब अमीर और ऊंच-नीच का कोई भेद न किया जाए ठंड से कोई अपराधी बच ना सके उसी प्रकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को राज्य कार्य में समान रूप से भाग लेने का मत देने का सरकारी नौकरी प्राप्त करने का तथा राज्य की ऊंची से ऊंची पद को अपनी योग्यता के बल पर प्राप्त करने का अधिकार राजनीतिक समानता का द्योतक है। 
प्रश्न :
क- सामाजिक समानता से क्या अभिप्राय है?
ख-  हमारे देश में सामाजिक असमानता किस रूप में है?
ग- नागरिक समानता से क्या अभिप्राय है?
घ- लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास सुचारू रूप से क्यों नहीं हो पाता?
च- राजनीतिक समानता किसे कहते हैं?
2-निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए               1x5=5 अंक
   
   जब तक साथ एक भी दम हो, हो अवशिष्ट एक भी धड़कन
   रखो आत्म गौरव से ऊंची पलकें, ऊंचा सिर, ऊंचा मन
  एक बूंद भी रक्त  शेष हो, जब तक तन में है शत्रुंजय 
  दीन वचन मुख से न ऊंचारो ,मानो नहीं मृत्यु का भी भय 
  निर्भय स्वागत करो मृत्यु का, मृत्यु एक है विश्राम- स्थल 
  जीव जहां से फिर चलता है, धारण कर नव जीवन –संबल 
   मृत्यु एक सरिता है जिसमें, श्रम से कातर जीव नहा कर
  फिर नूतन धारण करता है, काया रूपी वस्त्र बहाकर 
 प्रश्न-
क- कवि मृत्यु का स्वागत करने के लिए क्यों कहता है?
ख- इस कविता में किस प्रकार का जीवन जीने की प्रेरणा दी गई है ?
ग-मृत्यु को सरिता क्यों कहा गया है ?
घ-शत्रुंजय का क्या अर्थ है ?
च-इस कविता का   शीर्षक लिखिए |
खंड ख

3- निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो के उत्तर लिखिए-            2*3=6 अंक
क-माली और चपरासी ने पेड़ के नीचे दबा आदमी देखकर उसकी सहायता क्यों नहीं की? वे अपने अधिकारियों को बताने क्यों चल दिए?
ख-रजनी के चरित्र की विशेषताएं लिखिए। 
ग- आखरी शेर में गुलमोहर की चर्चा हुई है। क्या उसका आशय एक खास तरह के फूलदार वृक्ष से है या उसमें कोई सांकेतिक अर्थ निहित है समझा कर लिखें।
4-- निम्नलिखित में से किसी एक पर निबंध लिखें जो कि डेढ़ सौ शब्दों का हो-      5 अंक
1- मेरे सपनों का भारत 
ख-जातिवाद और सांप्रदायिकता 
ग-प्रदूषण की समस्या 
घ-मोबाइल से लाभ एवं हानि
खंड ग
5- निंलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 2*3=6 अंक
हे भूख! मत मचल,
प्यास! तड़प मत 
हे नींद मत सता 
क्रोध! मचा मत उथल पुथल 
हे मोह! पास अपने ढील 
लोभ! मत ललचा
हे मद ! मत कर मदहोश
ईर्ष्या ! जला मत
ओ चराचर ! मत चूक अवसर  
आई हूं संदेश लेकर चन्नमल्लिकार्जुन का

  क-कवयित्री भूख प्यास   क्रोध मोह आदि से क्या प्रार्थना करती है और क्यों  ?
  ख-कवयित्री किस अवसर  से न चूकने की प्रेरणा देती है?
 ग-कवयित्री किसके प्रति समर्पित है 
6-गद्यांश के आधार पर उत्तर दीजिए                                    2x5=10 अंक
दूसरे दिन माली ने चपरासी को बताया चपरासी ने क्लर्क को क्लर्क ने हेड क्लर्क को| थोड़ी ही देर में सेक्रेटेरियट में अफवाह फ़ैल गई थी दबा हुआ आदमी शायर है |बस फिर क्या था लोगों का झुंड का झुंड शायर को देखने के लिए उमड पड़ा इसकी चर्चा शहर में भी फैल गई और शाम तक गली गली से शायर जमां होने शुरु हो गए| सेक्रेटेरियट का लॉन भांति-भांति के कवियों से भर गया और दबे हुए आदमी के चारों ओर कवि सम्मेलन का सा वातावरण उत्पन्न हो गया| सेक्रेटेरियट के कई क्लर्क और अंडर सेक्रेटरी तक जिन्हें साहित्य और कविता से लगाव था ,रुक गए| कुछ शायर दबे  हुए आदमी को अपनी कविताएं और दोहे सुनाने लगे |कई क्लर्क उसको अपनी कविता पर आलोचना करने को मजबूर करने लगे।
1- इस गद्यांश के मूल पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए|
2- माली को कैसे पता चला कि पेड़ के नीचे दबा हुआ आदमी शायर है ? 
3- शायर के दबने का समाचार सुनकर सचिवालय में कैसा दृश्य उपस्थित हो गया?
4- इस वर्णन के आधार पर कवियों के व्यवहार पर टिप्पणी कीजि|
5- इस गद्यांश का व्यंग्य  स्पष्ट कीजिए
7- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –                                     2*4=08 अंक
क-वॉच डॉग पत्रकारिता किसे कहते हैं ?
ख-पेज तीन पत्रकारिता किसे कहते हैं ?
ग-विशेष सी कृत पत्रकारिता किसे कहते हैं ?
घ-पीत पत्रकारिता किसे कहते हैं?
8- कोलगेट मंजन नामक कंपनी में फील्ड एजेंट पद के लिए  मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिखिए तथा अपना स्ववृत्त भी तैयार कीजिए।                                5 अंक

कक्षा -११ पट-२ ४० marks

                   केंद्रीय विद्यालय एनएलसी नेवेली
                       आवधिक परीक्षा द्वितीय
    कक्षा ग्यारहवीं      विषय हिंदी     पूर्णांक 40

सामान्य निर्देश
१. इस प्रश्न पत्र में तीन खंड है... क ख ग 
२.  तीनों खंडों के उत्तर देना अनिवार्य है।
३.  यथासंभव तीनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखें।
                                        
                            खंड क
प्रश्न १.  निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए? 4 
   मानव नाशवान प्राणी है। वह जन्म लेने के बाद मरता अवश्य है। अन्य लोगों की भांति महापुरुष भी नाशवान है। वे भी समय आने पर अपना शरीर छोड़ देते हैं पर वह मर कर भी अमीर हो जाते हैं। वे अपने पीछे छोडे़ गए कार्य के कारण अन्य लोगों द्वारा याद किए जाते हैं। उनके यह कार्य चिर स्थाई होते हैं और समय के साथ-साथ परिणाम और बल में बढ़ते जाते हैं। ऐसे कार्य के पीछे जो उच्च आदर्श होते हैं , वे स्थाई होते हैं और बदलती परिस्थितियों में नए वातावरण के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं। संसार ने पिछली 25 शताब्दियों से  भी अधिक मैं जितनी भी महापुरुषों को जन्म दिया है, उनमें गांधी जी को यदि आज भी नहीं माना जाता तो भविष्य में उन्हें सबसे बड़ा माना जाएगा क्योंकिउन्होंने अपने जीवन की गतिविधियों को विभिन्न भागों में नहीं बांटा बल्कि जीवन धारा को सदा एक और अवि भाज्य माना।
१.  उचित शीर्षक दीजिए?
२.  सामान्य मनुष्य और महापुरुष में क्या अंतर है?
३.  गांधीजी को भविष्य में सबसे बड़ा क्यों माना जाएगा?
४.  महापुरुषों को क्यों याद किया जाता है
प्रश्न २.  निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 5
           भयानक सूखा है।
           पक्षी छोड़कर चले गए हैं पेड़ों को
                                       
बिलों को छोड़कर चले गए हैं चींटे चींटियाँँ
 देहरी और चौखट का पता नहीं कहां किधर चले गए हैं घरों को छोड़कर।
  कहते हैं पिता ऐसा अकाल कभी नहीं देखा
  ऐसा अकाल की बस्ती में दूबतक झुलस जाए सुना नहीं कभी।
    दूब  मगर मरती नहीं कहते हैं वे आैर हो जाते है चुप।
      निकलता हूं मैं दूब की तलाश में
छान डालता हूं गली चौराहे
अचानक मुझे दिख जाती है शीशे के बिखरे टुकड़ों के बीच एक हरी पत्ती।
   दूब है, हाँ हाँ दूब है .....
     पहचानता हूं मैं
लौटकर यह खबर देता हूं पिता को
   अंधेरे में दमक उड़ता है उनका चेहरा
   " है ,  अभी बहुत कुछ है मगर बची है दूब।
                               बुदबुदाते हैं वे।
१.   सूखे की भयानक ता को कवि ने कैसे उभारा है?
२.  '  अकाल के डर से घरों को छोड़कर चले गए हैं'  यह  भाव कविता की किन पंक्तियों में व्यक्त हुआ है?
३.  पिता को भीषण अकाल में दूब क्यों याद आती है?
४.  कभी दूब की तलाश में क्यों निकल पड़ता है?
५.  अंधेरे में पिता का चेहरा क्यों दमक उठता है?
                                                                   खंड ख
प्रश्न ३.  नीचे लिखे किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए?4
1. कवियत्री स्वयं को निरीह और बेचारा क्यों बनाना चाहती हैं?
२.  सपनों के मर जाने को सबसे खतरनाक क्यों कहा गया है?
३.  कवित्री भूख प्यास नींद से क्यों बचना चाहती हैं?
४.  गजल नामक कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए?
प्रश्न ४.  नीचे लिखे गए किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।4
१.  सरकारी कार्यालयों में काम जटिल और लंबी क्यों हो जाते हैं?
२.  अमित अपने गणित अध्यापक से नाराज न होकर अपनी मां से क्यों नाराज होता है?
३.  रजनी के चरित्र की विशेषताएं लिखिए?
प्रश्न ५. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?4+4
१. लता मंगेशकर के गायन की विशेषताओं को बताइए?
२. बेबी की जिंदगी में तातुश का परिवार ना आया होता तो उसका जीवन कैसा होता?  कल्पना करें और लिखें?
प्रश्न ६.   नीचे लिखे गए प्रश्नों में से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।4
१.  पत्रकारिता क्या है समझाइए?
२.  एंकर बाइट से क्या आशय है?
३.  फोन इन का क्या आशय है?
४.  मुद्रण क्या है समझाइए?
५.  संवाददाता का क्या कार्य है समझाइए?
                                                               खंड ग                                    
प्रश्न ७.  दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे अपने मोहल्ले की सफाई कराने का अनुरोध कीजिए?  5
प्रश्न ८.  विद्यालय के अंदर होने वाले वार्षिकोत्सव पर एक प्रतिेवेदनलिखिए? 3
प्रश्न ९.  नारी शिक्षा पर एक आलेख तैयार कीजिए? 3

कक्षा -११ pt-२


केंद्रीय विद्यालयदुर्गापुर
(पी॰टी०परीक्षा 2019-20)
कक्षा -11वीं               विषय - हिंदी                   समय - 1:30 घण्टे                    पूर्णांक – 50

1 . निम्नलिखित अपठित गदयांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
 भिखारी की भांति गिड़गिड़ाना प्रेम की भाषा नहीं है । यहाँ तक कि मुक्ति के लिए भगवान की उपासना करना भी अधम उपासना में गिना जाता है । प्रेम कोई पुरस्कार नहीं चाहता । प्रेम में आतुरता नहीं होती । प्रेम सर्वथा प्रेम के लिए ही होता है । भक्त इसलिए प्रेम करता है कि बिना प्रेम किए वह रह नहीं सकता । जब हम किसी मनोहर प्राकृतिक दृश्य को देखकर उस पर मुग्ध हो जाते हैं  तो उस दृश्य से हम किसी फल की याचना नहीं करते और न ही वह दृश्य ही हम से कुछ चाहता है ; तो भी वह दृश्य हमें बड़ा आनंद देता है । वह हमारे मन को पुलकित और शांत कर देता है । और हमें साधारण सांसारिकता से ऊपर उठाकर एक स्वर्गीय आनंद से सराबोर कर देता है इसलिए प्रेम के बदले कुछ मांगना प्रेम का अपमान करना है । प्रेम करना नंगी तलवार की धार पर चलने जैसा है क्योंकि स्वार्थ के लिए तो सभी प्रेम करते हैं ,उसे निभाते नहीं । वे पाना चाहते हैं ,देना नहीं । वे वस्तुत: प्रेम शब्द को कलंकित करते हैं ।
(1) भिखारी की भाषा और प्रेम की भाषा में क्या अंतर है ?                     1
(2) भक्त ईश्वर से प्रेम क्यों करता है                                       1                                     
(3)  प्रेम में आतुरता होने से क्या अभिप्राय है ?                              1   
(4) प्रकृति प्रेम में प्रकृति और दर्शक के प्रेम संबंध कैसे होते हैं ?           1 
(5) प्रेम को तलवार की धार पर चलने के समान क्यों बताया गया है ?            1 
(6) कैसे लोग प्रेम को कलंकित करते हैं ?                                       1                 
प्र.2- निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा इससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-           x4=4
               मानता हूँ भूल हुई, खेद मुझे इसका 
               सौंपे वही कार्य उसे धार्य हो जो जिसका 
               मानता हूँ और सबपर हार नहीं मानता 
         अपनी अगति नहीं आज भी मैं जानता 
              आज मेरा भूक्तोज्जित हो गया स्वर्ग भी 
          ले के दिखा दूँगा कल मैं अपवर्ग भी |
               गिरना क्या उसका उठा ही नहीं जो कभी ?
               मैं ही तो उठा थागिरता हूँ जो अभी 
               फिर भी उठूँगा और बढ़के रहूँगा मैं 
               नर हूँ पुरुष हूँ मैं चढके रहूँगा मैं |
               तन जिसका हो मन और आत्मा मेरा 
               चिंता नहीं बाहर उजेला या अँधेरा है |
               चलना मुझे हैबस अंत तक चलना ,
               गिरना ही मुख्य नहीं मुख्य है संभलना |
क) वक्ता क्या मानने को तैयार नहीं है ?
ख) किसका गिरना अधिक चिंताजनक है ?
ग) वक्ता के अनुसार वह क्या है और वह क्या करके रहेगा ?
घ) वक्ता के अनुसार क्या मुख्य है और क्या नहीं ?

प्रश्न-3  हो कमीज़ तो पाँवों से पेट ढक लगे,
     ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफ़र के लिए।
     खुदा नहींन सहीआदमी का ख्वाब सही,
     कोई हसीन नजारा तो हैं नजर के लिए।
1. पाँवों से पेट ढंकने का अर्थ स्पष्ट करें।          3
2. खुदा के बारे में कवि क्या व्यंग्य करता हैइसका आम आदमी के जीवन पर क्या असर होता है?  3

प्रश्न-कृषि विभाग वालो ने मामले को हार्टीकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिया ?                                      2
प्रशन-5 अध्यापक ने अच्छे अंक लाने पर भी अमित को किस तरह ट्यूशन के लिए प्रेरित किया ?                                               2
प्रश्न-6 गुलमोहर से कवि का आशय एक खास तरह के फूलदार वृक्ष से है या उसमे कोई सांकेतिक अर्थ निहित है समझाकर लिखिए ।         3
प्रश्न-7 लक्ष्य प्राप्ति में इंद्रिया बाधक होती है- इसके संदर्भ में अपने तर्क दीजिए ।    3                                           
प्रश्न-8 ओ चराचर !मत चूक अवसर – इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। 3




प्रश्न-स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किस मायनो में अलग हैं ?4                                                                                                       
प्रश्न-10 यह कहना कहाँ तक युक्तिसंगत है कि कहानी में हास्य के साथ-साथ करुणा की भी अंतर्धारा है । अपने पक्ष में तर्क दे ।                    4
प्रश्न-11 आलो-आँधारि रचना बेबी की व्यक्तिगत समस्याओ के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दो को समेटे है । किन्ही दो मुख्य समस्याओ पर अपने विचार प्रकट कीजिए ।  4                                       
प्रश्न-12 अपने परिवार से तातुश के घर तक के सफर में बेबी के सामने रिश्तो की कौन सी सच्चाई उजागर होती है ?           4                                           
प्रश्न-13 बस में छूटे अपना सामान का पता लगाने के लिए दिल्ली परिवाहन-निगम के महाप्रबंधक को प्रार्थना पत्र लिखिए ।                   5

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...