➡️ नवीं-दसवीं (हिंदी अ) की शिक्षण सामग्री, प्रतिदर्श प्रश्न पत्र व अन्य भी बहुत-सी काम की सामग्री हेतु ⏭ यहाँ क्लिक करें
➡️ नवीं-दसवीं (हिंदी अ) की शिक्षण सामग्री, प्रतिदर्श प्रश्न पत्र व अन्य भी बहुत-सी काम की सामग्री हेतु ⏭ यहाँ क्लिक करें
➡️➡️ ग्यारहवीं बारहवीं (हिंदी कोर) की शिक्षण सामग्री, प्रतिदर्श प्रश्न पत्र व अन्य भी बहुत-सी काम की सामग्री हेतु ⏭ यहाँ क्लिक करें
➡️➡️ International Value Education Olympiad पर रजिस्ट्रेशन हेतु ⏭ यहाँ क्लिक करें
➡️⏭➡️⏭⏭Google Drive link for All letters & Information :— ➡️➡️➡️➡️➡️ :—- Click here
*काफ़ी दिनों से कुछ साथीगण पूछ रहे हैं कि ‘राष्ट्रीय एकता पर्व’ के अंतर्गत कौन से पैयरिंग स्टेट होंगे?*
जिन भी साथियों को ऐसी समस्या है वे कृपया उपर्युक्त पत्र संभाल कर रखें और प्राचार्य सर को भी अवगत करवा दें कि इस बार के ‘राष्ट्रीय एकता पर्व-२०२३-२४’ के लिए पुराने स्टेट ही रख दिए गए हैं, जो कि अनेक्श्चर iii में वर्णित हैं। प्रमाण के लिए देहरादून संभाग के आरओ के इस पत्र की अंतिम दो-तीन पंक्तियाँ दिखाईं जा सकती हैं।
*इस परिवर्तन का कारण क्या है... नहीं पता। अनुमान यह हो सकता है कि कोरोना के दौरान पुराने पैयरिंग स्टेट की गतिविधियाँ नहीं हो पाईं होंगी (ऑफ़्लाइन/इस स्तर पर)। या अन्य कोई कारण भी हो सकता है।*
शिक्षकगण की सहायतार्थ यह जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। अपने स्तर पर भी एक बार अवश्य ही पता कर लीजिए कृपया। यदि इसकी प्रामाणिक जानकारी/अद्यतन सूचना किन्हीं के पास हो तो अवश्य ही अवगत कराएँ।
नोट :— 1. सीबीएसई - आर्ट इंटेग्रेटेड प्रोजेक्ट के लिए पेयरिंग स्टेट नए (2023-24) आ चुके हैं।
2. राष्ट्रीय एकता पर्व - 2023-24 की गतिविधियों हेतु पेयरिंग स्टेट पुराने ही रख दिए हैं।
3. उन सबकी सूची google drive में है । गूगल ड्राइव के लिंक हेतु क्लिक करें:—-
धन्यवाद
घनश्याम
केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर
*मिशन चंद्रयान में केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र भरत कुमार*
चंद्रयान 3 का लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरा l चाँद में इस जगह उतरने वाला भारत पहला देश है। यह भारतीय प्रतिभा का एक अनुपम उदाहरण है जो ISRO के माध्यम से साकार हुआ है।
ISRO की स्थापना 1962 में भारत मे स्पेस साइंस के पुरोधा विक्रम साराभाई की सलाह से की गई। ISRO ने काम 1969 से करना शुरू किया था और 1975 में अपना पहला उपग्रह प्राचीन गणितज्ञ आर्यभट के नाम पर रखा और अंतरिक्ष मे भेजा। तब से बीते 54 सालों में ISRO ने भारत सहित 34 देशों के 417 सेटेलाइट, 116 स्पेसक्रॉफ्ट मिशन, 86 लॉन्च मिशन, 13 स्टूडेंट मिशन और 2 री एंट्री मिशन पूरे किए हैं। यह है इस महान संस्थान का गौरवशाली इतिहास जो दुनिया के मात्र छह देशों में शामिल है।
अब जरा धरती के एक कस्बे चरौदा (भिलाई ,छत्तीसगढ़) पहुंचते हैं। यहां एक लड़का था के. भरत कुमार। भरत के पिता बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते थे। इसके लिए आर्थिक समस्या आड़े आती थी सो भरत की माँ ने चरौदा में एक टपरी पर इडली चाय बेचने का काम शुरू किया। चरौदा में रेलवे का कोयला उतरता चढ़ता है। कोयले की इसी काली गर्द के बीच भरत मां के साथ यहां चाय देकर, प्लेट्स धोकर परिवार की जीविका और अपनी पढ़ाई के लिए मेहनत कर रहा था। भरत की स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय चरौदा में होने लगी। जब भरत नौवीं में था, फीस की दिक्कत से टीसी कटवाने की नौबत आ गयी थी पर स्कूल ने फीस माफ की और शिक्षकों ने कॉपी किताब का खर्च उठाया। भरत ने 12 वीं मेरिट के साथ पास की और उसका IIT धनबाद के लिए चयन हुआ। फिर आर्थिक समस्या आड़े आई तो रायपुर के उद्यमी अरुण बाग और जिंदल ग्रुप ने भरत का सहयोग किया। यहाँ भी भरत ने अपनी प्रखर मेधा का परिचय दिया और 98% के साथ IIT धनबाद में गोल्ड मेडल हासिल किया। जब भरत इंजीनियरिंग के 7 वें सेमेस्टर में था तब ISRO ने वहां अकेले भरत का प्लेसमेंट में चयन किया और आज भरत इस चंद्रयान 3 मिशन का हिस्सा है।
आज मात्र 23 साल का हमारा यह युवा चंद्रयान 3 की टीम के सदस्य के रूप में 'गुदड़ी के लाल' कहावत को सही साबित कर रहा है। चंद्रयान 3 की सफलता को आज हम सब देख रहे हैं साथ ही यह भी देखना है कि इस देश के 65 करोड़ युवाओं में कितने हैं जो अपने विचार और कार्यों से देश दुनिया के जुड़ाव, सकारात्मकता, निर्माण, मेहनत की दिशा में बढ़ रहे हैं। वे सब भरत कुमार की दिशा में बढ़ें, यह कामना है।
भरत को बहुत बधाई और पूरे देश को शुभकामनाएं और ISRO को सलाम ! 🇮🇳
प्रथम सत्रांत परीक्षा – (2023 – 2024 )
कक्षा – 8 विषय – हिंदी पूर्णांक 60
विस्तृत पाठ्यक्रम
खंड – क अपठित गद्यांश – [ 5 बहुविकल्पीय प्रश्न ] अपठित पद्यांश [ 5 बहुविकल्पीय प्रश्न ] खंड – ख व्यावहारिक – व्याकरण भाषा की बात पर आधारित 15 बहुविकल्पीय प्रश्न
खंड – ग ( पाठ्यपुस्तक से ) गद्य पाठों पर आधारित 3 लघु – उत्तरीय प्रश्न पद्य पाठों पर आधारित 3 लघु – उत्तरीय प्रश्न भारत की खोज [ पूरक – पुस्तिका ] पर आधारित 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न खंड – घ औपचारिक पत्र या अनौपचारिक पत्र (कोई एक) अनुच्छेद लेखन (कोई एक) C C T पर आधारित 12 प्रश्न (बहुविकल्पीय) | पाठ्यपुस्तक :- वसंत भाग – 3 पाठ्यसूची :- i. लाख की चूड़ियाँ ii. बस की यात्रा iii. दीवानों की हस्ती iiii. भगवान के डाकिए v. क्या निराश हुआ जाए vi. यह सबसे कठिन समय नहीं vii. कबीर की साखियाँ
पाठ्यपुस्तक :-भारत की खोज(पूरक पुस्तक) पाठ्यसूची :- अहमदनगर का किला पाठ से नयी समस्याएँ पाठ तक I |
प्रथम सत्रांत परीक्षा – (2023 – 2024 )
कक्षा – 7 विषय – हिंदी पूर्णांक 60
विस्तृत पाठ्यक्रम
खंड –क अपठित गद्यांश – [ बहुविकल्पीय 4 प्रश्न ] अपठित पद्यांश [ बहुविकल्पीय 4 प्रश्न ] खंड – ख व्यावहारिक – व्याकरण भाषा की बात पर आधारित 15 बहुविकल्पीय प्रश्न गद्य पाठों पर आधारित 3 लघु – उत्तरीय प्रश्न पद्य पाठों पर आधारित 3 लघु – उत्तरीय प्रश्न बाल महाभारत [ पूरक – पुस्तिका ] पर आधारित 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न खंड –घ रचनात्मक लेखन औपचारिक पत्र या अनौपचारिक पत्र (कोईएक) अनुच्छेद लेखन या संवाद लेखन (कोईएक) C C T पर आधारित 12 बहुविकल्पी प्रश्न | पाठ्यपुस्तक :- बसंत भाग 2 पाठ्यसूची :- i. हम पंछी उन्मुक्त गगन के ii. हिमालय की बेटियाँ iii. कठपुतली iiii. मिठाई वाला v. पापा खो गए vi. शाम- एक किसान vii. अपूर्व अनुभव
पाठ्यपुस्तक :- बाल महाभारत कथा (पूरक पुस्तक) पाठ्यसूची :- महाभारत कथा पाठ से यक्ष प्रश्न पाठ तक I
|
प्रथम सत्रांत परीक्षा – (2023 – 2024 )
कक्षा – 6 विषय – हिंदी पूर्णांक 60
विस्तृत पाठ्यक्रम
खंड – क अपठित गद्यांश – [ बहुविकल्पीय 5 प्रश्न ] अपठित पद्यांश [ बहुविकल्पीय 5 प्रश्न ] खंड – ख व्यावहारिक – व्याकरण भाषा की बात पर आधारित 10 बहुविकल्पीय प्रश्न | गद्य पाठों पर आधारित 3 लघु – उत्तरीय प्रश्न पद्य पाठों पर आधारित 3 लघु – उत्तरीय प्रश्न बाल रामकथा [ पूरक – पुस्तिका ] पर आधारित 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न खंड – घ रचनात्मक लेखन औपचारिक पत्र या अनौपचारिक पत्र (कोई एक) अनुच्छेद लेखन (कोई एक) सी.सी.टी (C C T) पर आधारित 12 प्रश्न(बहुविकल्पीय) | पाठ्यपुस्तक :- वसंत भाग 1 पाठ्यसूची :- i. वह चिड़िया जो ii. बचपन iii. नादान दोस्त iiii. चाँद से थोड़ी-सी गप्पें v. साथी हाथ बढ़ाना vi. ऐसे –ऐसे vii. टिकट अलबम
पाठ्यपुस्तक :- बाल राम कथा (पूरक पुस्तक) पाठ्यसूची :- अवधपुरी में राम पाठ से दंडक वन में दस वर्ष पाठ तक I
|
➡️➡️ KVS ADMISSION 2025-26 ALL FILES click here ADMISSION 2025-26 ALL FILES click here