ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Thursday 27 August 2020

नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने सम्बंधित सुझाव

 *नई शिक्षा नीति लागू करने सम्बंधी सुझाव*



1. किसी भी व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के लिए उसका व्यापक प्रचार -प्रसार आवश्यक होता है, अतः नई शिक्षा नीति के लिए अनेक वेबिनार , प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद , चर्चा , कार्यशाला आदि का युद्ध स्तर पर आयोजन  किया जाए ।


 2. बहुत बार कार्य इस कारण भी अपने उद्देश्य तक नहीं पहुँच पाते कि वहाँ समुचित मानव शक्ति का अभाव रहता है। अतः योजनानुसार मानव शक्ति की व्यवस्था होगी तो निश्चित ही लक्ष्यभेद हो सकेगा । 


3. वर्तमान युग की आवश्यकताओं के देखते हुए साफ़ ज़ाहिर है, कि तकनीकी ज्ञान भविष्य में विशेषतम भूमिका निभाने वाला है, अतः उल्लेखनीय नीति को लागू करने हेतु सम्बंधित कार्मिकों को समुचित नहीं , बल्कि विशिष्ट तकनीकी महारत हो । 


4. कर्मठ , समर्पित , साहसी और देशप्रेम की भावना से भरे व्यक्तियों ने ही कभी हार न मानकर स्थितियों को बदलकर रख दिया है। बिंदु संख्या 27.2 में क्रियान्वयन सम्बंधी जो सात मार्गदर्शी सिद्धांत दिए हैं , उनमें से पहला सिद्धांत इसी ओर ज़ोर दे रहा है। 


5. कार्यों को प्राथमिकतानुसार बाँटकर चरणबद्ध तरीक़े से किया जाए तो यह आसान हो जाता है और पूर्ण भी । अतः एक साथ सबकुछ न करके निरंतरता के आधार पर कार्य किया जाए । 


6. जो भी कुछ किया जा रहा है, बीच -बीच में उसकी समीक्षा की जाने की व्यवस्था अवश्य हो ।  


7. क्योंकि शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है, अतः इसके इम्पलीमेंटेशन में केंद्र -राज्य सम्बंधी समन्वय की आवश्यकता होगी । 


8. हर बड़े संस्थान से लेकर छोटे तक , यहाँ तक की हर विद्यालय में 'नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति' का गठन ।


~ त्रिज शर्मा

कक्षा - सातवीं - बाल महाभारत के महत्त्वपूर्ण

 




*महाभारत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न*


1. महाभारत का मूल नाम क्या है? – जय संहिता।

2. महाभारत का युद्ध कहाँ हुआ? – कुरुक्षेत्र।

3. महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला था? – 18 दिन

4. महाभारत का वास्तविक नाम क्या है? – जयसंहिता।

5. महाभारत किस वर्ग में आता है? – स्मृति

6. महाभारत के अध्यायों को क्या कहते हैं? – पर्व।

7. महाभारत के पर्वो (अध्याय) की संख्या कितनी है? – 18 पर्व

8. महाभारत के युद्ध का धृतराष्ट्र को वर्णन किसने किया? – संजय।

9. महाभारत के युद्ध का मुख्य कारण क्या था? – द्रौपदी के केश

10. महाभारत के रचयिता का क्या नाम है? – वेद व्यास।

11. महाभारत के रचयिता महर्षि व्यास के पिता कौन थे? – पराशर

12. महाभारत के लेखन का कार्य किसने किया? – गणेश जी ने।

13. महाभारत को अन्य किन नामों से जाना जाता है? – जय, भारत

14. महाभारत में कितने अक्षौहिणी सेना समाप्त हुई? – 18

15. महाभारत में कीचक वध किस पर्व के अंतर्गत आता है? – विराट पर्व

16. महाभारत में कृष्ण की सेना किसकी ओर से लड़ी? – कौरवों की ओर से

17. महाभारत में कौरव तथा पाण्डव सेनाओं का सम्मिलित संख्याबल कितने अक्षौहिणी था? – 18 अक्षौहिणी

18. महाभारत में धर्म पुत्र किसे कहा गया है? – युधिष्ठिर।

19. महाभारत में बलराम की भूमिका क्या थी? – तीर्थाटन के लिए चले गये

20. महाभारत में युधिष्ठिर के अतिरिक्त किस और राजा के जुए में राजपाठ हारने का वर्णन है? – राजा नल।

21. महाभारत में राज्य के कितने महत्त्वपूर्ण अंग बताये गए हैं? – 7

22. महाभारत में रामायण का वर्णन किस पर्व में है? – वन पर्व में।

23. महाभारत में श्लोकों की कुल संख्या कितनी है? – एक लाख।

24. महाभारत में सुषेण किसका पुत्र था? – कर्ण

25. महाभारत युद्ध का सेनापतित्व किसने किया? – शल्य और अश्वत्थामा



 


26. महाभारत युद्ध के उपरान्त कौरव सेना के कितने महारथी शेष बचे? – 3

27. महाभारत युद्ध के कौन से दिन कृष्ण अपनी प्रतिज्ञा तोड़कर चक्र उठाकर भीष्म को मारने दौड़े? – तीसरे दिन।

28. महाभारत युद्ध के कौन-से दिन पितामह भीष्म शर-शैय्या को प्राप्त हुए? – 10वें दिन

29. महाभारत युद्ध के दौरान कौरव सेना में कितने अध्यक्ष बनाए गए? – पाँच।

30. महाभारत युद्ध के पश्चात जो महारथी जीवित बचे उनकी संख्या कितनी थी? – 18

31. महाभारत युद्ध के पश्चात् कितने वर्षों तक धृतराष्ट्र, गांधारी एवं कुंती युधिष्ठिर के राज्य में रहे? – 15 वर्ष

32. महाभारत युद्ध के पश्चात् पांडवों की ओर से कौन-2 जीवित बचे? – पांचों पांडव , श्रीकृष्ण तथा सात्यिक।

33. महाभारत युद्ध में कर्ण के सारथी का नाम क्या था? – शल्य

34. महाभारत युद्ध में कौन-से दिन श्रीकृष्ण ने शस्त्र न उठाने की अपनी प्रतिज्ञा को तोड़ा? – 9वें दिन

35. महाभारत युद्ध में कौरव पक्ष के कुल कितने सेनापति बने? – पाँच।

36. महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह की रचना किसने की? – द्रोणाचार्य ने

37. महाभारत युद्ध में भीष्म ने कितने दिन युद्ध किया? – 10 दिन

38. महाभारत वन पर्व के अंतर्गत कितने अध्याय हैं? – 315

39. कौन ऋषि जन्मेजय को महाभारत की कथा सुनाते हैं? – वैशम्पायन।

40. द्रोणाचार्य का वध महाभारत में युद्ध के कौन से दिन हुआ था? – 15वें दिन

41. द्रौपदी के चीरहरण का वर्णन महाभारत के किस पर्व में है? – सभा पर्व में।

42. नल दमयंती कथा महाभारत के किस पर्व में है? – वन पर्व में।

43. भगवद् गीता किस ग्रंथ का एक भाग है? – महाभारत।

44. भगवद् गीता महाभारत के किस पर्व में वर्णित है? – भीष्म पर्व।

45. लाक्षागृह का वर्णन महाभारत के किस पर्व में है? – आदि पर्व में।

46. अंजनपर्वा का वध किसके हाथों हुआ? – अश्वत्थामा

47. अज्ञातवास के दौरान अर्जुन क्या काम करते थे? – नर्तकी बनकर नृत्य तथा गान सिखाते थे।

48. अज्ञातवास के दौरान नकुल क्या काम करते थे? – अश्वपाल थे।

49. अज्ञातवास के दौरान युधिष्ठिर क्या काम करते थे? – राजा विराट को पांसे खेलना सिखाते थे।

50. अज्ञातवास के दौरान सहदेव क्या काम करते थे? – गोशाला अधिकक्ष।

51. अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा किस की पुत्री थी? – विराट की।

52. अभिमन्यु की माता का क्या नाम था? – सुभद्रा।

53. अभिमन्यु के पुत्र का नाम क्या था? – परीक्षित

54. अम्बा किस राज्य की राजकुमारी थी? – काशी

55. अर्जुन की पत्नी चित्रांगदा किसकी पुत्री थी? – मणिपुर के राजा चित्रवाहन की।

56. अर्जुन के धनुष का नाम क्या था? – गांडीव

57. अर्जुन के पुत्र इरावत की माता कौन थीं? – उलूपी

58. अर्जुन के पुत्र इरावान का वध किसके हाथों हुआ? – अल्मबुश द्वारा।

59. अर्जुन के शंख का क्या नाम था? – देवदत्त

60. अर्जुन के शंख का क्या नाम था? – देवदत्त।

61. अर्जुन को गांडीव धनुष एवं श्रीकृष्ण को चक्र किसने दिया? – अग्नि के कहने पर वरुण देव ने।

62. अश्वत्थामा की माता का क्या नाम था? – कृपि

63. अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में जिस बालक की रक्षा की, उसका नाम क्या था? – परीक्षित

64. अश्वत्थामा द्वारा छोड़े गये ब्रह्मास्त्र को किसने शांत किया था? – व्यास

65. अश्वत्थामा हाथी को किसने मारा? – भीम ने।

66. अश्वमेघ यज्ञ में घोड़े के पीछे रक्षा के लिए कौन पांडव गया? – अर्जुन।

67. इन्द्र का कर्ण से कवच एवं कुंडल मांगना किस पर्व में है? – विराट पर्व में।

68. उलूपी व चित्रांगदा किसकी पत्नी थी? – अर्जुन

69. एकचक्रा नगरी में भीम ने किस राक्षस का वध किया था? – बकासुर

70. एकलव्य के पिता का नाम क्या था? – हिरण्यधनु।

71. कर्ण का बचपन का नाम क्या था? – वसुषेण।

72. कर्ण का वध किसके हाथों हुआ? – अर्जुन के द्वारा।

73. कर्ण की जन्मदात्री माता का क्या नाम था? – कुंती।

74. कर्ण के धनुष का नाम क्या था? – विजय।

75. कर्ण के वध के उपरान्त किसके कहने पर दुर्योधन ने शल्य को सेनापति नियुक्त किया? – अश्वत्थामा

76. कर्ण को अमोघ शक्ति किसने प्रदान की थी? – इन्द्र

77. कर्ण को पालने वाली माता का क्या नाम था? – राधा

78. कर्ण ने अपने कवच कुंडल किसे दान किए? – इन्द्र को

79. कर्ण वध के पश्चात किसने दुर्योधन को पाण्डवों से संधि का विचार दिया? – कृपाचार्य

80. किस अप्सरा ने अर्जुन को नपुंसक होने का शाप दिया? – उर्वशी

81. किस स्थान को ‘ब्रह्मा की यज्ञीय वेदी’ कहा जाता है? – कुरुक्षेत्र

82. किसने जरासंध का वध किया था? – भीम।

83. कीचक कौन था? – राजा विराट की पत्नी सुदेशना का भाई।

84. कुंती किसकी पत्नी थी? – पांडु।

85. कुन्ती पुत्र अर्जुन के पोते का नाम क्या था? – परीक्षित

86. कुबेर के पुत्र का नाम था? – नलकूबर

87. कुरुक्षेत्र में किस स्थान पर कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया? – ज्योतीसर

88. कृष्ण के वंश का क्या नाम था? – भीमसात्वत

89. कृष्ण के वंश का नाश होने का कारण क्या था? – गान्धारी का श्राप

90. कृष्ण के विराट स्वरूप का वर्णन गीता के किस अध्याय में आता है? – ग्यारहवें में।

91. कृष्ण के सारथी का क्या नाम था? – दारुक।

92. कौरवों की एकमात्र बहन दु:शला का विवाह किससे हुआ? – जयद्र्थ।

93. कौरवों व पांडवों के शस्त्र गुरु का नाम बताओ। – द्रोणाचार्य।

94. गांधारी किस प्रदेश के राजकुमारी थी? – गांधार।

95. गांधारी ने कितनी बार अपने आँखों की पट्टी खोली? – दो बार

96. गुरु की मूर्ति बनाकर धनुर्विद्या का ज्ञान प्राप्त करने वाले भील का नाम बताओ। – एकलव्य।

97. घटोत्कच की माँ का क्या नाम था? – हिडिम्बा

98. चक्रव्यूह की रचना किसने की? – गुरु द्रोणाचार्य ने।

99. चक्रव्यूह को तोड़ता हुआ कौन मारा गया? – अभिमन्यु

100. चक्रव्यूह में फँसने के बाद अभिमन्यु को कितने महारथियों ने मिलके मारा? – छ:



 


101. जरासंध किस प्रदेश का राजा था? – मगध।

102. जुए में हारकर पांडवों को कितने वर्ष का वनवास मिला? – 12 वर्ष वनवास तथा 1 वर्ष अज्ञातवास।

103. दानवीर कर्ण का अंतिम दान क्या था? – सोने का दाँत

104. दु:शासन का वध किसने किया? – भीम ने।

105. दुर्योधन कितनी अक्षौहिणी सेना का स्वामी था? – 11 अक्षौहिणी

106. दुर्योधन की बहन कौन थी? – दुःशला

107. दुर्योधन के पुत्र का नाम क्या था? – लक्ष्मण।

108. दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण का वध किसने किया? – अभिमन्यु ने।

109. दुर्योधन तथा भीम में कौन पहले पैदा हुए? – दोनों एक ही दिन पैदा हुए।

110. दुशासन की छाती का रक्त पीने का प्रण किस पाण्डव ने किया था? – भीम

111. द्रोणाचार्य किसके हाथों मारे गए? – धृष्टध्युमन

112. द्रोणाचार्य की पत्नी कौन थीं? – कृपि

113. द्रोणाचार्य के पिता कौन थे? – भारद्वाज

114. द्रोणाचार्य के बाद कौरवों का सेनापति कौन बना? – कर्ण।

115. द्रोणाचार्य ने कितने दिन सेनापति का भार संभाला? – पाँच दिन।

116. द्रौपदी का जन्म का नाम क्या था? – कृष्णा।

117. द्रौपदी किस प्रदेश की राजकुमारी थी? – पांचाल।

118. द्रौपदी के पांचों पुत्रों का वध किसने किया? – अश्वत्थामा ने तलवार से काट डाला।

119. द्रौपदी के पिता द्रुपद का वध किसके हाथों हुआ? – द्रोणाचार्य

120. द्रौपदी के भाई धृष्टद्युम्न का वध किसने किया? – अश्वत्थामा ने

121. धृतराष्ट्र का जन्म किसके गर्भ से हुआ था? – अम्बिका

122. धृतराष्ट्र की माता का क्या नाम था? – अंबिका।

123. धृतराष्ट्र के पुत्रों को क्या नाम दिया गया था? – कौरव।

124. नकुल के शंख का क्या नाम था? – सुघोष।

125. निषाद जाति से सम्बन्धित कौन था? – एकलव्य

126. पांडव नकुल किस कला में निपुण था? – घोड़ो को परखने में

127. पांडवों का द्रौपदी के साथ विवाह किस पर्व में वर्णित है? – आदि पर्व में।

128. पांडवों के अज्ञातवास के समय अर्जुन का छद्म नाम क्या था? – बृहन्नला।

129. पांडवों के अज्ञातवास के समय नकुल का छद्म नाम क्या था? – ग्रंथिक।

130. पांडवों के अज्ञातवास के समय भीम का छद्म नाम क्या था? – बल्लव।

131. पांडवों के अज्ञातवास के समय युधिष्ठिर का छद्म नाम क्या था? – कंक।

132. पांडवों के अज्ञातवास के समय सहदेव का छद्म नाम क्या था? – अरिष्ट नेमि।

133. पांडवों के पुरोहित का नाम क्या था? – धौम्य ऋषि।

134. पांडवों ने अपने अज्ञातवास का एक वर्ष कहाँ बिताया? – विराट नगर।

135. पांडवों में सर्वप्रथम विवाह किसका हुआ? – भीम का हिडिंबा के साथ।

136. पांडु के पुत्रों को क्या नाम दिया गया था? – पांडव।

137. पाण्डव नकुल की माता का नाम क्या था? – माद्री

138. पाण्डवों के महाप्रयाण के बाद राजगद्दी पर कौन बैठा? – परीक्षित

139. बलराम की पत्नी कौन थीं? – रेवती

140. बलराम के अतिरिक्त तटस्थ रहने वाले योद्धा कौन थे? – विदर्भराज रुकमी।

141. बलराम जी का अंत कैसे हुआ? – समाधि लेकर स्वर्ग गए।

142. भगवद् गीता में कितने अध्याय है? – 18 (अठारह)

143. भगवद् गीता में श्लोकों की कुल संख्या कितनी है? – 700

144. भगवान कृष्ण का जन्म कहाँ हुआ? – मथुरा।

145. भगवान शिव से कौन सा अस्त्र अर्जुन ने प्राप्त किया? – पाशुप्तास्त्र।

146. भीम के शंख का क्या नाम था? – पौंड्र।

147. भीम द्वारा मारा गया ‘अश्वत्थामा’ नाम का हाथी किस राजा का था? – इन्द्रवर्मा

148. भीष्म और द्रोणाचार्य को धनुर्विद्या किसने सिखाई? – परशुराम।

149. भीष्म कितनी सेना समाप्त करके जल गृहण करते थे? – दस हज़ार

150. भीष्म कितने दिन सेनापति रहे? – 10 दिन

151. भीष्म पितामह का असली नाम क्या था? – देवव्रत।

152. भीष्म पितामह कितने दिन तक शरशैय्या पर पड़े रहे? – 58 दिन

153. भीष्म पितामह के देह त्याग का वर्णन किस पर्व में है? – अनुशासन पर्व में।

154. भीष्म पितामह के माता-पिता का क्या नाम था? – गंगा-शांतनु।

155. भूरिश्रवा का दाहिना हाथ किसने काटा? – अर्जुन ने

156. मगध नरेश जरासंध ने मथुरा पर कितनी बार चढ़ाई की थी? – 18

157. महर्षि भृगु की पत्नी का नाम क्या था? – पुलोमा

158. यक्ष से युधिष्ठिर ने किस पाण्डव का जीवन दान माँगा था? – सहदेव

159. यह ज्ञात हो जाने पर कि कर्ण पाण्डवों का भाई था, युधिष्ठिर ने किसे शाप दिया? – नारी जाति को

160. युद्ध के कौन से दिन कर्ण की मृत्यु हुई? – सत्रहवें दिन।

161. युद्ध के कौन से दिन चक्रव्यूह की रचना की गई? – तेरहवें दिन।

162. युद्ध में कौरवों का प्रथम सेनापति कौन था? – भीष्म पितामह।

163. युद्ध में पांडवों का प्रथम सेनापति कौन था? – धृष्टध्युमन।

164. युद्ध में पांडवों व कौरवों की सेनाओं का क्या अनुपात था? – 7:11

165. युद्ध में भीम ने किसकी भुजाएँ तोड़कर प्रतिज्ञा पूरी की? – दु:शासन।

166. युद्ध में विजयी होने पर पांडवों ने कौन सा यज्ञ किया? – अश्वमेघ यज्ञ।

167. युधिष्ठिर के जुये के खेल का वर्णन किस पर्व में है? – सभा पर्व में।

168. युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में ब्राह्मणों के चरण धोने का कार्य किसने किया? – श्रीकृष्ण ने

169. युधिष्ठिर के लिए सभा-भवन का निर्माण किसने किया था? – मय दानव ने

170. युधिष्ठिर के शंख का क्या नाम था? – अनंतविजय।

171. युधिष्ठिर को राजसूय यज्ञ करने की सलाह किसने दी थी? – नारद

172. रणभूमि में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के दर्शन अर्जुन के अतिरिक्त और किसने किये? – संजय

173. राजा नल किस प्रदेश के राजा थे? – निषध देश के।

174. राजा नल की रानी दमयंती किसकी पुत्री थी? – विदर्भ देश के राजा भीमक की।

175. राजा नल ने किससे जुए में अपना राजपाठ हारा? – अपने भाई पुष्कर से।

176. राजा परीक्षित के पुत्र का नाम क्या था? – जनमेजय

177. राजा विराट की पत्नी कौन थीं? – सुदेष्णा

178. राजा विराट के महल में अर्जुन किस नाम से जाने गये? – बृहन्नला

179. लाक्षागृह से जीवित बच निकलने के बाद पाण्डव किस नगरी में जाकर रहे? – एकचक्रा

180. वभ्रुवाहन किसका पुत्र था? – अर्जुन

181. वसुदेव की बहन कौन थी? – पृथा, राजा शूर सेन की पुत्री, उसका नाम कुंती भी था।

182. विराट नगर में पाण्डव नकुल ने क्या नाम ग्रहण किया था? – ग्रंथिक

183. वीर बर्बरीक किसके पुत्र थे? – घटोत्कच

184. व्यास की माता का क्या नाम था? – सत्यवती

185. शकुंतला के पोषक पिता का नाम क्या था? – कण्व

186. शकुनि का वध युद्ध के कौन से दिन हुआ? – 18वें दिन।

187. शांतनु ने किस केवट कन्या से विवाह किया? – सत्यवती।

188. शिखंडी किसके शिष्य थे? – द्रोणाचार्य

189. शिशुपाल का वध किसने किया था? – कृष्ण

190. श्री कृष्ण कुल का विनाश युद्ध के कितने वर्ष बाद हुआ? – 36 वर्ष बाद।

191. श्रीकृष्ण के नाना कौन थे? – देवक

192. श्रीकृष्ण के शंख का क्या नाम था? – पाँचजन्य।

193. सती-सावित्री के पति का नाम क्या था? – मालवी-अश्वपति।

194. सहदेव के शंख का क्या नाम था? – मणिपुष्पक।

195. सूर्य और कुंती का पुत्र कौन है? – वसुषेण (कर्ण)

196. हरिवंश पुराण में कितने पर्व हैं? – 3

197. हरिवंश पुराण में तीन पर्व हैं। इन पर्वों में कुल कितने अध्याय हैं? – 318

198. हिडिम्बा किसकी पत्नी थी? – भीम

199. महाभारत के 18 पर्वो के नाम – आदि पर्व, सभा पर्व, वन पर्व, विराट पर्व, उद्योग पर्व, भीष्म पर्व, द्रोण पर्व, कर्ण पर्व, शल्य पर्व, सौप्तिकी पर्व, स्त्री पर्व, शांति पर्व, अनुशासन पर्व, आश्वमेघक पर्व, आश्रयवासिक पर्व, मौसल पर्व, महाप्रस्थानिक पर्व, स्वर्गारोहण पर्व




—साभार🙏🙏👏👏 cp

कक्षा 11 व 12 का split up syllabus हिंदी

 कक्षा 11 व 12 का split up syllabus :- 

12 

https://drive.google.com/file/d/1TPUsXvVw0GdhObpBoUtvkzxcF7z8Ykv4/view?usp=drivesdk



11. 

https://drive.google.com/file/d/1hMXLQnkMfXg82T7inIJiLmTj_45Z9syV/view?usp=drivesdk

कक्षा - 11 और 12 के हटाए गए पाठ :- हिंदी deleted syllabus



कक्षा -  11 और 12 के हटाए गए पाठ :- 


https://drive.google.com/file/d/1HHhUn6KLKAs_xilc_xCs1QmuEXfzFbNx/view?usp=drivesdk 



Sunday 23 August 2020

बारहवीं हिंदी मासिक परीक्षा - 3 वाणिज्य 2020-21

      केंद्रीय विद्यालय क्रमांक - 4, भुवनेश्वर

     कक्षा - बारहवीं

विषय - हिंदी आधार

समय - एक घंटा तीस मिनट

कुल अंक - 40

मासिक परीक्षा (तृतीय ) (वाणिज्य  वर्ग )   – अगस्त , 2020

 

🌄🌄🌄🌄🌄🌄🌄🌄🌄🌄🌄🌄

 

 

निर्देश : -  1. निश्चिंत होकर ख़ुशी - ख़ुशी अपना  प्रश्न-पत्र पढ़ें।

2. खुले-खुले , साफ़-साफ़ उत्तर लिखें ।

3. उत्तरों के बीच में पंक्ति अवश्य छोड़ें ।

4. आपका पेपर निश्चित ही अच्छा होगा , ऐसी शुभकामना है।

5. आप घर से परीक्षा दे रहे हैं , परीक्षा में पवित्रता का उत्तरदायित्त्व अब आपका और घरवालों का है। आशा है कि आप अपने प्रति , हमारे प्रति और परीक्षा के प्रति ईमानदार रहेंगे ।

🖌——-📘

🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆

 

 

1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए । ( उत्तर हमेशा अपनी भाषा में हों , ज्यों-का-त्यों नहीं उतारना। ज्यों-का-त्यों छोटी कक्षा के बच्चे उतारते हैं) 

(4)

 

 

विविध धर्म एक ही जगह पहुँचाने वाले अलग-अलग रास्ते हैं। एक ही जगह पहुँचने के लिए हम अलग-अलग रास्तों से चलें तो इसमें दुख का कोई कारण नहीं है। सच पूछो तो जितने मनुष्य हैं, उतने ही धर्म भी हैं। हमें सभी धर्मों के प्रति समभाव रखना चाहिए। इससे अपने धर्म के प्रति उदासीनता आती हो, ऐसी बात सही नहीं, बल्कि अपने धर्म पर जो प्रेम है, उसकी अन्धत मिटती है। इस तरह सभी धर्मों के प्रति प्रेम हमें ज्ञानमय और निर्मल बनाता है। मेरी सम्मति है कि संसार के धर्मग्रंथों को आदरपूर्वक पढ़ना प्रत्येक सभ्य पुरुष और स्त्री का कर्तव्य है। अगर हमें दूसरे धर्मों का वैसा आदर करना है जैसा हम उनसे अपने धर्म का कराना चाहते हैं तो संसार के सभी धर्मों  का आदरपूर्वक अध्ययन करना हमारा एक पवित्र कर्म हो जाता है। जब तक अलग-अलग धर्म मौजूद हैं, तब तक प्रत्येक धर्म को किसी विशेष बाह्य चिह्न की आवश्यकता हो सकती है; लेकिन जब बाह्य चिह्न केवल आडम्बर बन जाते हैं अथवा अपने धर्म को दूसरे धर्मों से अलग बताने के काम आते हैं तब वे त्याज्य हो जाते हैं। धर्मों के भ्रातृ-मंडल का उद्देश्य यह होना चाहिए कि वह एक हिन्दू को अधिक अच्छा हिन्दू, एक मुसलमान को अधिक अच्छा मुसलमान और एक ईसाई को अधिक अच्छा ईसाई बनने में मदद करे.

 

  प्रश्न

  (क) हमें सभी धर्मों के प्रति समभाव क्यों रखना चाहिए ?         

                

  (ख) धर्म को बाह्य चिह्नों की आवश्यकता कब पड़्ती है ?    

                    

  (ग) धर्म के बाह्य चिह्न कब त्याज्य बन जाते हैं ?            

                 

  (घ) धर्मों के भ्रातृ-मण्डल का क्या उद्देश्य होना चाहिए ?      

                    

            

              

  

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए।  (150 शब्द)  (बारहवीं के बच्चों से उम्मीद की जाती है कि वो कुछ नया , कुछ रचनात्मक , कुछ विशेष लिखेंगे )                          (5)

 

क.) साहित्य और समाज 

 

ख.) राष्ट्रभाषा हिंदी

 

ग.) स्वतंत्रता दिवस और हमारे कर्त्तव्य 

 

घ) सूचनाओं की बाढ़ और उनका सदुपयोग 

 

च) मेरे जीवन का उद्देश्य 

 

 

 

 

 

3.   ‘दैनिक जागरण’ ने अभी हाल ही में एक नेता का ‘स्टिंग ऑपरेशन’ किया है , जिससे उन नेता का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने खुल गया । आप इस समाचार-पत्र के सम्पादक के नाम धन्यवाद पत्र लिखिए । 5 

 

अथवा 

 

सड़क को चौड़ा करने के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं । पेड़ों की कटाई न हो और सड़क भी बने ऐसी प्रार्थना करते हुए आप सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी को सुझावात्मक पत्र लिखें । 5

 

 

 

 

4.  निम्नलिखित काव्यान्श को पढ़कर पूछे गए किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। –  ( उत्तर हमेशा अपनी भाषा में हों , ज्यों-का-त्यों नहीं उतारना। ज्यों-का-त्यों छोटी कक्षा के बच्चे उतारते हैं) 

(4) 

 

 सोचिए 

बताइए  

आपको अपाहिज होकर कैसा लगता हैं 

कैसा 

यानी कैसा लगता हैं  

(हम खुद इशारे से बताएँगे कि क्या ऐसा?)

सोचिए 

बताइए

 

थोड़ी कोशिश करिए

(यह अवसर खो देंगे?)

आप जानते हैं कि कायक्रम रोचक बनाने के वास्ते

हम पूछ-पूछकर उसको रुला देंगे 

इंतजार करते हैं आप भी उसके रो पड़ने का

करते हैं

 

(क) कवि ने दूरदर्शन के कार्यक्रम-संचालकों की किस मानसिकता को उजागर किया है?

 

(ख) संचालकों द्वारा अपाहिज को संकेत में बताने का उद्देश्य क्या हैं?

 

(ग) आपको यदि उस कार्यक्रम संचालक से प्रश्न पूछने हों तो आप कौन -से दो प्रश्न पूछेंगे ?

 

(घ) दूरदर्शन वाले किस अवसर की प्रतीक्षा में रहते हैं?

 

(च) कवि एवं कविता का नाम लिखें ।(एकदम शुद्ध उत्तर पर ही अंक देय ) 

 

 

 

 

5.  निम्नलिखित गद्यान्श को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिये -  ( उत्तर हमेशा अपनी भाषा में हों , ज्यों-का-त्यों नहीं उतारना। ज्यों-का-त्यों छोटी कक्षा के बच्चे उतारते हैं) 

(6)                          

 

यहाँ एक अंतर चीन्ह लेना बहुत जरूरी है। मन खाली नहीं रहना चाहिए, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मन बंद रहना चाहिए। जो बंद हो जाएगा, वह शून्य हो जाएगा। शून्य होने का अधिकार बस परमात्मा का है जो सनातन भाव से संपूर्ण है। शेष सब अपूर्ण है। इससे मन बंद नहीं रह सकता। सब इच्छाओं का निरोध कर लोगे, यह झूठ है और अगर ‘इच्छानिरोधस्तप: ‘ का ऐसा ही नकारात्मक अर्थ हो तो वह तप झूठ है। वैसे तप की राह रेगिस्तान को जाती होगी, मोक्ष की राह वह नहीं है। ठाठ देकर मन को बंद कर रखना जड़ता है।

प्रश्न:

 

1. ‘मन खाली होने’ तथा ‘मन बंद होने’ में क्या अंतर हैं ? 

 

2. इस गद्यांश से आपको क्या शिक्षा मिली ? 

 

3. परमात्मा व मनुष्य की प्रकृति में क्या अंतर है? 
4. पाठ व लेखक का  नाम लिखें ।(एकदम शुद्ध उत्तर पर ही अंक देय )

 

 

 

 

6. किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दें - (8)  

                             

1. भगत जी से आपने कौन -सी दो अच्छी बातें सीखीं?

 

2. कविता और बच्चे में क्या -क्या समानताएँ और असमानताएँ हैं ?

 

3. ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ करुणा के मुखौटे में छुपी क्रूरता की कविता है। कैसे ?

 

4. लोगों ने लड़कों की टोली को मेढक – मंडली नाम किस आधार पर दिया ? यह टोली अपने आपको इंदर सेना कहकर क्यों बुलाती थी ?

 

5. भक्तिन की बेटी पर पंचायत दवारा ज़बरन पति थोपा जाना स्त्री के मानवाधिकार को कुचलने की परंपरा का प्रतीक है। ।’ इस कथन पर तर्कसम्मत टिप्पणी कीजिए। 

 

 

 

 

 

7. काव्यांश को पढ़कर काव्य सौंदर्य सम्बंधी प्रश्नों के उत्तर दें -(4)                                    

 

कविता एक उड़ान हैं चिड़िया के बहाने

कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने

बाहर भीतर

इस घर उस घर

कविता के पंख लगा उड़ने के माने

चिड़िया क्या जाने?

 

1. पद्यांश का शिल्प सौंदर्य/कला सौंदर्य बताइए ।

 

2. काव्यांश का भावगत सौंदर्य स्पष्ट करें । 

 

 

 

       

प्रश्न -  8. जनसंचार के किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :- - (4)

 

1. अंशकालिक पत्रकार किसे कहते हैं ?

 

2. ‘बीट’  किसे कहते हैं ?

 

3. फ़ोन इन समझाइए |

 

4. पीत पत्रकारिता और पेज-थ्री पत्रकारिता में क्या अंतर या समानताएँ हैं ? 

 

5. वैकल्पिक पत्रकारिता क्या है ?

 

6. खोजपरक पत्रकारिता किसे कहते हैं ?

 

7. समाचार के छह ककार कौन-से है ?

 

8. उलटा पिरामिड शैली क्या होती है ?

 

9. समाचार किसे कहते हैं ?

 

10. भारत में एफ.एम. (फ्रिक्वेंशी मॉड्यूलेशन) की शुरुआत कब हुई ?

 

&&&&&&&&&&& 😊सब मंगलमय हो। पिछली परीक्षा से भी अच्छी परीक्षा हो , अधिक ज्ञान प्रदान करे । 😊 &&&&&&&&&&&

 

 

 

 

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...