ghanshyamsharmahindi.blogspot.com

Saturday 14 March 2020

12th June HINDI

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-4, भुवनेश्वर
कक्षा---- बारहवीं
विषय----- हिन्दी (केन्द्रिक)

मासिक परीक्षा – 1
 2019-20
निर्धारित समय -3 घंटे अधिकतम अंक = 80

सामान्य निर्देश
सभी प्रश्न अनिवार्य है।
विद्यार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर लिखें।

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए - 2 x 5=10

                जीवन के दूसरे परिच्छेद में भी सुख की अपेक्षा दुख ही अधिक है।  जब उसने गेंहुएं  रंग और बटिया जैसे मुख वाली पहली कन्या के दो संस्करण और कर डाले तब सास और जिठानियों ने ओठ बिचार उपेक्षा प्रकट की। उचित भी था, क्योंकि सास तीन-तीन कमाऊ वीरों की विधात्री बनकर मचिया के ऊपर विराजमान परखने के पद पर अभिषिक्त हो चुकी थी। और दोनों जिठानियां काक- भुशंडी जैसे काले वालों की क्रमबद्ध सृष्टि करके इस पद के लिए उम्मीदवार थीं।  छोटी बहू के लीक छोड़कर चलने के कारण उसे दंड मिलना आवश्यक हो गया।  

(क)   भक्तिन के जीवन के दूसरे परिच्छेद में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण उसकी उपेक्षा शुरू हो गई।
(ख)   लेखिका की राय में भक्तिन की उपेक्षा उचित थी या नहीं।
 ( ग)  जेठानियों को सम्मान क्यों मिलता था?
(  घ)  छोटी बहू कौन थी?  उसने कौन- सा अपराध किया था ?
  ( च)  भक्तिन को कितने बच्चे थे?  और इन बच्चों के होने के बाद लोगों की क्या प्रतिक्रियाएँ थीं।

2. प्रस्तुत काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 2 x 4=8

कर यत्न मिटे सब, सत्य किसी ने जाना ?
 नादान वही है हाय, जहां पर दाना।
फिर मूढ़ न क्या जग, जो इस पर भी सीखे ?
 मैं सीख रहा हूँ, सीखा ज्ञान भुलाना।

 कवि ने किसे नादान कहा है और क्यों ?
 कवि ने जग को मूढ़ क्यों कहा है ?
 भाव-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।
 शिल्प-सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए।

नीचे लिखे विषय में से किन्हीं दो विषय पर अनुच्छेद लिखिए (200-250 शब्द - 5×2 = 10

 भारत युवाओं का देश
 सबका साथ सबका विकास
भारतीय संस्कृति
भारतीय समाज में नारी

  (क)  सड़कों पर होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए परिवहन विभाग के सचिव को पत्र लिखिए।
                  5

(ख)  ‘ महंगाई ’ अथवा ‘ स्वच्छ भारत अभियान ’ विषय पर एक आलेख लिखिए।  5

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए। ्1×4   = 4

संपादकीय का महत्व लिखिए।
मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्यों कहा जाता है ?
इलेक्ट्रानिक माध्यम की दो विशेषताएं लिखिए।
‘ एंकर बाइट ’ किसे कहते हैं ?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए । 3  + 3 + 3=9

 कविता एक ओर जग-जीवन को भार लिए घूमने की बात करती है और दूसरी ओर
‘मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ ’ – विपरीत से लगते इन कथनों का क्या
आशय है ?
 ‘ दिन जल्दी-जल्दी ढलता है ’ – की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता  चलता है ?
 ' किशोर और युवावर्ग समाज के मार्गदर्शक है। " 'पतंग' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 3 x 7 = 21

 भक्तिन महादेवी जी की समर्पित सेविका थी, फिर भी लेखिका ने क्यों कहा है कि
 भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा ?
 'पतंग' कविता का प्रतिपाद्य बताइये।
            (3)   ' दिन जल्दी-जल्दी ढलता है! ' कविता का उद्देश्य बताइये।
            (4) ‘ सभी को अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है ’ – भक्तिन पाठ में
 ऐसा क्यों कहा गया है।
      (5)   ' रोमांचित शरीर का संगीत' का जीवन की लय से क्या संबंध है?
            (6)  'शीतल वाणी में आग' के होने का क्या अभिप्राय है?
             (7)  ' आत्मपरिचय' कविता में कवि को संसार अपूर्ण क्यों लगता है ?


निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 2×4 =  8

अमल धवल गिरि के शिखरों पर,
बादल को घिरते देखा है।
छोटे-छोटे मोती जैसे
उसके शीतल तुहिन कणों को,
मानसरोवर के उन स्वर्णिम
कमलों पर गिरते देखा है।
बादल को घिरते देखा है।
तुंग हिमालय के कंधों पर
छोटी-बड़ी कई झीलें हैं,
उनके स्यामल नील सलील में
समतल देशों से आ-आकर
पावस की उमस से आकुल
तिक्त-मधुर विसतंतु खोजते
हंसों को तिरते देखा है।
बादल को घिरते देखा है।
ऋतु वसंत का सुप्रभात था
मंद-मंद था अनिल बह रहा
बालारुण की मृदु किरणें थी
अगल-बगल स्वर्णाभ शिखर थे
एक दूसरे से विरहित हो
अलग-अलग रहकर ही जिनको
सारी रात बितानी होती।

(क) कवि ने मानसरोवर पर क्या देखा?
(ख) झीलों में कौन तैरते हैं और वे कहाँ से आए हैं?
(ग) कवि के अनुसार वसंत ऋतु की सुबह कैसी थी?
(घ) ‘एक दूसरे से विरहित हो’ - कवि ने ऐसा किसके बारे में कहा है और क्यों?

                                                                                 ------------------------------





   

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा har ghar tiranga selfie my gov connect

  +91 93554 13636 *नमस्कार*   my gov connect द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान चलाया जा रहा है।      इसके अंतर्गत दिए गए नम्बर पर *Hi* लिखकर भेजे...